ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

गोपालगंज में मिड-डे-मील में मिला कीड़ा, प्रिंसिपल ने भेंडर वालों के ऊपर फोड़ा ठीकरा

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील में कीड़े निकले है। जिसकी शिकायत बच्चों ने स्कूल के प्रिंसिपल से

गोपालगंज में मिड-डे-मील में मिला कीड़ा, प्रिंसिपल ने भेंडर वालों के ऊपर फोड़ा ठीकरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील में कीड़े निकले है। जिसकी शिकायत बच्चों ने स्कूल के प्रिंसिपल से की तो उन्होंने इसको लेकर कोई तत्परता नहीं दिखाई। जिसके बाद अब छात्रों ने खाने का बहिष्कार कर दिया है। 


दरअसल, यह पूरा मामला गोपालगंज जिले के भित भेरवां स्थित एक मिडिल स्कूल का है। जहां बच्चों को मिड डे मील दिया गया तो उसमें कीड़े निकले।  इसके बाद बच्चे और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्कूल परिसर में हंगामा करने लगे। कुछ बच्चों ने खाने में कीड़े देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद  शोरगुल सुनकर बच्चो के अभिभावक उनके स्कूल में पहुंच गए।  


जानकारी के मुताबिक प्राइमरी स्कूल इंदिरा आवास भितभैरवा में तय मेनू के तहत आज मंगलवार को चावल आलू और सोयाबीन की सब्जी बनाया गया था। लेकिन यहां पर बच्चे जैसे ही एमडीएम का बना भोजन करने लगे तभी कुछ बच्चों ने खाने में कीड़े दिखाई देने लगे।  जिसके बाद इसको लेकर बच्चों द्वारा शिक्षक और स्कूल के प्रिंसिपल को यह मामला बताया गया, लेकिन उनके द्वारा कोई तत्परता नहीं दिखाई गई। जिसके बाद बच्चों द्वारा शोरगुल मचाना शुरू कर दिया गया। 


बच्चों द्वारा किए जा रहे शोरगुल को सुन आस - पड़ोस के अभिभावक भी स्कूल में पहुंचे और उन्होंने सब्जी में बने सोयाबीन को देखा। तो उसमें ढेर सारे कीड़े मरे हुए पड़े हुए थे। जिसके बाद अभिभावकों द्वारा भी शोरगुल शुरू कर दिया गया। अभिभावकों का आरोप है कि, स्कूल प्रशासन के द्वारा जानबूझकर बच्चों को मारने के लिए कीड़ा वाला खाना बनाया गया है। वहीं, ग्रामीण विजय कुमार ने बताया कि इस प्राइमरी स्कूल में इसके पहले भी एमडीएम में खराब खाना को लेकर शिकायत की गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब इस मामले में प्रिंसिपल सुमित्रा देवी से बात करने की कोशिश की गई तो वे कार्यालय में मौजूद नहीं थी। लेकिन टेलीफोनिक बातचीत ने उन्होंने कहा कि  उन्हें भेंडर के द्वारा जो सामग्री उपलब्ध कराया गया है। वही खाना में प्रयोग किया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता