ब्रेकिंग
Bihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजहBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट! 25 जिलों पर खतरा, पटना-भागलपुर में आंधी-बिजली, 2 जिलों में होगी भारी बारिशपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोपBihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजहBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट! 25 जिलों पर खतरा, पटना-भागलपुर में आंधी-बिजली, 2 जिलों में होगी भारी बारिशपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप

गोपालगंज में इथेनॉल प्लांट का शाहनवाज ने किया दौरा, कहा-इथेनॉल उत्पादन में अब देश के अग्रणी राज्य में शामिल हो चुका है बिहार

GOPALGANJ: गोपालगंज में वेस्टवेल बायो रिफाइनरीज के नवनिर्मित ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शाहनवाज हुसैन ने आज दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिह

गोपालगंज में इथेनॉल प्लांट का शाहनवाज ने किया दौरा, कहा-इथेनॉल उत्पादन में अब देश के अग्रणी राज्य में शामिल हो चुका है बिहार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में वेस्टवेल बायो रिफाइनरीज के नवनिर्मित ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शाहनवाज हुसैन ने आज दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में ऐसे 15 नए इथेनॉल प्लांट्स बनकर तैयार हो चुके हैं। इथेनॉल के उत्पादन में अब देश के अग्रणी राज्य में बिहार शामिल हो चुका है।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर में वेस्टवेल बायो रिफाइनरीज प्रा. लि. के नवनिर्मित ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का दौरा किया और अनाज से हो रहे इथेनॉल उत्पादन की पूरी प्रक्रिया देखी। वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज प्रा. लि. के 167.5 किलोलीटर प्रतिदिन इथेनॉल उत्पादन क्षमता के प्लांट ने तीन दिन पहले से ही यानी 18 सितंबर 2023 से इथेनॉल का कमर्शियल उत्पादन शुरु कर दिया है।


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के उद्योग मंत्री रहते हुए वेस्टवेल बायो रिफाइनरीज प्रा. लि. पहली कंपनी थी जिन्होंने बिहार इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति लाए जाने के बाद ग्रेन बेस्ड इथेनॉल उत्पादन प्लांट लगाने के लिए आवेदन किया था। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज के इथेनॉल प्लांट में इथेनॉल का उत्पादन होता हुआ देखना काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में 15 ऐसे इथेनॉल प्लांट्स बनकर लगभग तैयार हैं और कईयों ने कमर्शियल उत्पादन शुरु कर दिया है।


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस काम को शुरु किया था, उसे पूरा होता हुआ देखना काफी सुखद होता है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज बिहार इथेनॉल उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

गोपालगंज में इथेनॉल प्लांट का शाहनवाज ने किया दौरा, कहा-इथेनॉल उत्पादन में अब देश के अग्रणी राज्य में शामिल हो चुका है बिहार



टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता