ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Politics: तुम दामाद हो क्या, जो तुम्हारे सवालों का जवाब दूंगा? सवाल पूछते ही मीडिया पर भड़के गोपाल मंडल

Bihar Politics: जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. आज पटना में जब मीडिया ने उनसे वक्फ बिल को लेकर सवाल पूछा तो वह भड़क गए.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: गोपालपुर के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पटना स्थित जेडीयू मुख्यालय में वक्फ बिल को लेकर पत्रकारों से उनकी तीखी बहस हुई। उन्होंने एक पत्रकार से कहा, "तुम दामाद हो क्या, जो तुम्हारे सवालों का जवाब दूंगा?" इस बयान के बाद पार्टी कार्यालय में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वहां मौजूद नेताओं ने स्थिति को शांत कराया।


मामला शांत होने के बाद गोपाल मंडल ने कहा, "इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। यह मुस्लिमों के हित में है। नीतीश कुमार ने मुस्लिमों के लिए लालू यादव से ज्यादा काम किया है।" जब अल्पसंख्यक नेताओं के इस्तीफे पर सवाल उठाए गए, तो उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री जब समझाएंगे, तब सब कंट्रोल में आ जाएंगे। इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"


सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री पर पूछे गए सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा, "फिल्मों में पहले हीरो का जूता दिखाया जाता है, फिर पैजामा, इसके बाद घड़ी। राजनीति में भी कुछ ऐसा ही होता है, लेकिन नीतीश कुमार के बिना कुछ भी संभव नहीं है।"


लालू यादव के शासनकाल पर निशाना साधते हुए गोपाल मंडल ने कहा, "2005 से पहले बिहार में हालात खराब थे। सड़कों का अभाव था, और विकास की कोई चिंता नहीं थी। नीतीश कुमार ने इस राज्य में बहुत काम किया है। वे चाहे आरजेडी के साथ हों या नहीं, कुर्सी पर मजबूती से बैठे हैं। लोग कहते हैं कि वे गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, लेकिन उनके जैसा मुख्यमंत्री आज तक नहीं हुआ।"