ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

हिम्मत है तो दलित की थाली में खाना खाकर दिखाएं गिरिराज: नीतीश के मंत्री का बड़ा चैलेंज, बोले- तिलक लगाने से कोई हिंदू नहीं हो जाता

GAYA: सनातन धर्म की बात करने वाले गिरिराज सिंह को बिहार सरकार के मंत्री कुमार सर्वजीत ने बड़ा चैलेंज दे दिया है। गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश के मंत्री ने कहा कि

हिम्मत है तो दलित की थाली में खाना खाकर दिखाएं गिरिराज: नीतीश के मंत्री का बड़ा चैलेंज, बोले- तिलक लगाने से कोई हिंदू नहीं हो जाता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: सनातन धर्म की बात करने वाले गिरिराज सिंह को बिहार सरकार के मंत्री कुमार सर्वजीत ने बड़ा चैलेंज दे दिया है। गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश के मंत्री ने कहा कि माथे पर तिलक लगा लेने भर से कोई हिंदू नहीं हो जाता। गिरिराज सिंह में अगर हिम्मत है तो मेरे साथ दलित की थाली में खाना खाकर दिखा दें। खुद को दलितों का सबसे बड़ा हिमायाती बताते हुए मंत्री ने यहां तक कह दिया कि वे दलितों के कपड़े तक धोने को तैयार हैं।


दरअसल, गया में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हिंदू-मुस्लम की बात कह समाज को बांटने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि गिरिराज सिंह अगर हिंदू हैं तो हम भी हिंदू ही हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह जब किसी हरिजन की थाली में खाना नहीं खा सकते हैं तो वे हिंदू कहलाने के लायक नहीं है। देश के लाखों लोग यह मांग कर रहे हैं कि गिरिराज सिंह हिंदू हैं तो बिहार आकर किसी हरिजन की थाली में साथ बैठकर खाना खाएं। उन्होंने कहा कि माथे पर तिलक लगाने और हाथ में फीता बांधने से कोई हिंदू नहीं हो जाता है।


मंत्री ने कहा कि बिहार के गरीब से भी गरीब व्यक्ति का कपड़ा धोने और उसके साथ खाना खाने को तैयार हूं। हिंदूत्व का नारा देने वाले किसी दलित का कपड़ा धोकर और उसकी थाली में खाना खाकर दिखा दें। हिंदू हो या मुसलमान सभी एक हैं, सभी ने मानव जाति में जन्म लिया है। यही कारण है कि आरजेडी गांव गांव जाकर सभी जाति और धर्म के लोगों को जगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों से बचें। अगर ऐसे लोगों से नहीं बचेंगे तो देश चौपट हो जाएगा और फिर से गुलामी के कगार पर पहुंच जाएगा।