ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नीतीश की सभा के लिए पैसे पर जुटायी गयी भीड़ : गया में थी सभा, महिलाओं ने कहा-250 देने का वादा कर बुलाया, सभा के बाद पैसे भी नहीं दिये

GAYA : गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा रहा है। लगातार क्षेत्र में उनके विरोध की तस्वीरें औऱ वीडियो सामने आ रही ह

नीतीश की सभा के लिए पैसे पर जुटायी गयी भीड़ : गया में थी सभा, महिलाओं ने कहा-250 देने का वादा कर बुलाया, सभा के बाद पैसे भी नहीं दिये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA : गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा रहा है। लगातार क्षेत्र में उनके विरोध की तस्वीरें औऱ वीडियो सामने आ रही हैं। अब एक और नया मामला सामने आ गया है। मांझी के लिए प्रचार करने आज नीतीश कुमार गया पहुंचे थे। उस सभा में पहुंची महिलाओं ने कहा कि 250 रुपये देने का वादा कर उन्हें सभा में बुलाया गया था लेकिन नीतीश कुमार के जाने के बाद पैसे नहीं मिले। 


क्या कहा महिलाओं ने ?

नीतीश कुमार की सभा आज गया लोकसभा क्षेत्र के बाराचट्टी में थी। बाराचट्टी में नीतीश की सभा के बाद कई महिलायें सभा स्थल पर ही खड़ी थीं। फर्स्ट बिहार की टीम ने उन महिलाओं से पूछा कि सभा खत्म होने के बाद भी वे यहां क्यों खड़ी हैं। उनका जवाब था कि पैसे का इंतजार कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि वे बाराचट्टी क्षेत्र के मनियातारी गांव की रहने वाली हैं। उन्हें ढ़ाई सौ रुपये देने की बात कर सभा में बुलाया गया था। लेकिन सभा खत्म होने के बाद सारे नेता निकल गये। कोई पैसे दे ही नहीं रहा है।


महिलाओं ने बताया कि वे भी मुशहर जाति से आती हैं। वे मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती हैं। उन्हें पैसे देने का भरोसा देकर बुलाया गया और पैसा दिया ही नहीं गया। ऐसे में आज उनके घर चुल्हा कैसे जलेगा, इसका पता नहीं। 


वैसे नीतीश कुमार ने आज जीतन राम मांझी के लिए बाराचट्टी में काफी प्यार दिखाया। ज्यादा दिनों की बात नहीं है जब बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को तू-तड़ाक करते हुए जमकर जलील किया था। लेकिन आज नीतीश ने लोगों के बीच उन्हें जिताकर संसद भेजने की अपील की। उधर, जीतन राम मांझी ने भी रंग बदल लिया। उन्होंने कहा कि आज उनकी जो भी पहचान है, वह नीतीश कुमार की ही देन है। न नीतीश कुमार मुझे मुख्यमंत्री बनाते और न मैं यहां तक पहुंच पाता। नीतीश कुमार आज हमें आशीर्वाद देने पहुंचे हैं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।