ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नरेंद्र मोदी का जबरा फैन : मोदी को चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गया मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी : पीएम का भाषण सुनने वालों के आकर्षण का केंद्र बन गया यह शख्स

GAYA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरा फैन मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी वर्षों से मोदी जी को अपने हाथ से चाय पिलाने का इंतजार कर रहा है। अशोक चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-

नरेंद्र मोदी का जबरा फैन : मोदी को चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गया मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी : पीएम का भाषण सुनने वालों के आकर्षण का केंद्र बन गया यह शख्स
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरा फैन मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी वर्षों से मोदी जी को अपने हाथ से चाय पिलाने का इंतजार कर रहा है। अशोक चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। लेकिन पीएम मोदी से मुलाकात की उम्मीद उसने अभी तक नहीं छोड़ी है और आज वह नरेंद्र मोदी से मिलने मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गया। गया में पीएम मोदी की चुनावी जनसभा ऐतिहासिक गांधी मैदान में हो रही थी। 

बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला अशोक सहनी मोदी जी का जबरा फैन है। उसने पीएम मोदी को भगवान का दर्जा दे रखा है। अशोक सहनी पिछले सात वर्षों से पूरे भारत में घूम रहा है। उसका मकसद मोदी जी को एक कप चाय पिलाने की है। इसके लिए जहां भी पीएम मोदी की सभाएं होती हैं, वह वहां पहुंच जाता है। लेकिन आजतक अशोक सहनी का एकमात्र सपना पूरा नहीं हो सका है। 

इस कड़ी में अशोक सहनी मंगलवार को गया पहुंच गया। नरेंद्र मोदी की गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चुनावी जनसभा हो रही थी। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। उसने अपने पूरे शरीर पर नरेंद्र मोदी की तस्वीरें बना रखी हैं और उनके समर्थन में स्लोगन भी लिख रखा है। उसने अपने हाथों पर मोदी की गारंटी..अबकी बार 400 पार..नमो नमः लिखवा रखा है।

वही, बीजेपी के संकल्प के तहत अपने माथे पर भी भारत का नक्शा और जय हिंद हेयर कटिंग स्टाइल से बना रखा है। अपने हाथ में केटली और पीठ पर डस्टबिन लेकर वह गया के गांधी मैदान में लोगों को चाय पिलाता दिखा। इस दौरान अशोक लोगों को स्वच्छता का भी संदेश दे रहा था। अशोक को देखने के लिए रैली में आए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस जबरा फैन को देखकर लोग भी हैरान थे। रैली में अशोक सहनी की खूब चर्चा होने लगी। हालांकि यहां भी अशोक सहनी का पीएम मोदी को चाय पिलाने का सपना पूरा नहीं हो सका।  

नरेंद्र मोदी का जबरा फैन : मोदी को चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गया मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी : पीएम का भाषण सुनने वालों के आकर्षण का केंद्र बन गया यह शख्स

नरेंद्र मोदी का जबरा फैन : मोदी को चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गया मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी : पीएम का भाषण सुनने वालों के आकर्षण का केंद्र बन गया यह शख्स

नरेंद्र मोदी का जबरा फैन : मोदी को चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गया मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी : पीएम का भाषण सुनने वालों के आकर्षण का केंद्र बन गया यह शख्स

नरेंद्र मोदी का जबरा फैन : मोदी को चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गया मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी : पीएम का भाषण सुनने वालों के आकर्षण का केंद्र बन गया यह शख्सनरेंद्र मोदी का जबरा फैन : मोदी को चाय पिलाने के लिए मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गया मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी : पीएम का भाषण सुनने वालों के आकर्षण का केंद्र बन गया यह शख्स