ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

लोकतंत्र का महापर्व: साइकिल से मतदान केंद्र पहुंचकर बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने डाला वोट, लोगों से भी मतदान की अपील

GAYA : पहले चरण के मतदान में आज बिहार की 4 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक बिहार में कुल 40.92% मतदान हुआ है। जमुई में 44.46, नवादा में 37.77, गया में 39.35 और औरंगाब

लोकतंत्र का महापर्व: साइकिल से मतदान केंद्र पहुंचकर बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने डाला वोट, लोगों से भी मतदान की अपील
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA : पहले चरण के मतदान में आज बिहार की 4 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक बिहार में कुल 40.92% मतदान हुआ है। जमुई में 44.46, नवादा में 37.77, गया में 39.35 और औरंगाबाद में 42.20 प्रतिशत मतदान 3 बजे तक होने की सूचना है। लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर गया में नगर विधायक व बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार साइकिल चलाते हुए मतदान केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है। पूरा दुनियां संकट के दौर से गुजर रही है। हम अपील करना चाहेंगे कि हर व्यक्ति को कम से कम सप्ताह में एक बार साईकिल का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए। आज लोकतंत्र का महापर्व है। इस दिन हम भी साईकिल से मतदान केंद्र पहुंचे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। लोगों को भी मतदान करने की अपील कर रहा हूं। मोदी जी का संकल्प विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने का है। इसी संकल्प को लेकर लोग मतदान कर रहे हैं।


देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक यह मतदान होगा। जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक ही वोटिंग का काम होगा। आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर मतदान कार्य जारी है। बंगाल और त्रिपुरा में 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान अभी तक हो चुका है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल सहित कुल 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 


पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता हैं। योगगुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने उत्तराखंड के हरिद्वार में वोट डाला। वही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में मतदान किया। वही राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साउथ फिल्म के सुपर स्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में मतदान किया। वही कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

टैग्स