ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

'खेला तो RJD के साथ हो गया...', तेजस्वी के बयान पर बोले BJP नेता ... पहले ED के साथ खेले विपक्ष के नेता ...

GAYA : बिहार की सियासत में राष्ट्रीय जनता दल के सरकार से बाहर जाने और जदयू और बीजेपी मिलकर एनडीए की सरकार बनाने के बाद भले ही सबकुछ शांत लग रहा हो, पर अंदरखाने सियासत गरमाई हुई है।

'खेला तो RJD के साथ हो गया...', तेजस्वी के बयान पर बोले BJP नेता ... पहले ED के साथ खेले विपक्ष के नेता ...
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

GAYA : बिहार की सियासत में राष्ट्रीय जनता दल के सरकार से बाहर जाने और जदयू और बीजेपी मिलकर एनडीए की सरकार बनाने के बाद भले ही सबकुछ शांत लग रहा हो, पर अंदरखाने सियासत गरमाई हुई है। तेजस्वी यादव के बयान बिहार में अभी खेला बाकी है के बाद कयासों का बाजार गर्म है। ऐसे में अब इस बयान को लेकर बोधगया में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की है। 


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि-  लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिला है। राजनीति में उन्होंने ऊंचा स्थान प्राप्त किया। जिनको अभी ईडी तलाश रही है वह लाल कृष्ण आडवाणी से सीखे। बिहार में एक नई परिस्थिति के आई हैं। वापस से जनता की चुनी हुई सरकार आई है।  वहीं, आगे उन्होंने फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार में खेला पर कहा कि-  अब खेला क्या होगा? खेला तो आरजेडी के साथ हो गया और कितना खेला करेंगे।  हेमंत सोरेन, आरजेडी और अरविंद केजरीवाल तो खेला ही करते रहते हैं और अब इनके साथ खेला हो गया है।  हेमंत सोरेन के साथ जो खेला हुआ क्या वह खेला करना चाहते हैं? किससे खेलेंगे अभी तो वह ईडी से खेल रहे हैं। 


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि- अब नीतीश कुमार एनडीए के साथ आए हैं।  इंडिया' गठबंधन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। इसमें जो नींव थे वह नीतीश कुमार थे।  अब जब नींव निकल गई तो 'इंडिया' गठबंधन नाम का एक वस्तु बना था जो ध्वस्त हो गया है। अब बिहार में तरक्की तेज से होगी।  पुराने सारे गिले शिकवे भुलाकर नई शुरुआत हुई है। 


विधानसभा चुनाव के बाद भी एनडीए गठबंधन साथ ही रहेगा? इस सवाल पर बीजेपी नेता ने कहा कि गारंटी तो हमारी और आपकी भी नहीं है, लेकिन इक्कठे रहेंगे अभी यह गारंटी है। लोकसभा का फार्मूला बन गया है जो सार्वजनिक करेंगे। कुशवाहा समाज पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर कहा कि हमने बयान नहीं सुना है, लेकिन बिहार की हर जाति और हर नागरिक की सुरक्षा देना सरकार का धर्म होता है। 


आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर राजद के तरफ से किए जा रहे विरोध को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि -आरजेडी का वश चले तो लालू यादव के लिए भी सम्मान मागेंगे। आरजेडी लालू की पार्टी है, लेकिन एक बार भी लालू के लिए नाम नहीं ले रहा है। आरजेडी जब सरकार में रहती है तो सम्मान क्यों नही देती है? केंद्र में 10 साल का हुकूमत रहा था। उस वक्त सो रहे थे।   जब कर्पूरी ठाकुर को सम्मान मिला है तो दर्द हो रहा है।  वहीं, आगे उन्होंने कहा कि 2020 में जनता ने बीजेपी और नीतीश के एनडीए की सरकार बनाई थी, लेकिन पिछले दरवाजे से लालटेन वाले आ गए थे और लालटेन वालो ने 17 महीने की घुसपैठ कर ली थी।  जनता ने आरजेडी को सेवा करने का और हुकूमत करने का अधिकार नहीं दिया था। उन्हें विपक्ष में बैठने के लिए दिया था।