ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गया में मुख्यमंत्री का भारी विरोध, पोस्टर फाड़कर नीतीश Go Back के लगाए नारे

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारी विरोध हुआ है। नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत शनिवार को गया पहुंचे थे, जहां उनका भारी विरोध हुआ है।

गया में मुख्यमंत्री का भारी विरोध, पोस्टर फाड़कर नीतीश Go Back के लगाए नारे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारी विरोध हुआ है। नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत शनिवार को गया पहुंचे थे, जहां उनका भारी विरोध हुआ है। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने ही न सिर्फ उनके पोस्टर फाड़ दिए बल्कि नीतीश गो बैक के नारे भी लगाया। सीएम के आगमन को लेकर बोधगया के इलरा गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया था लेकिन यहां मुख्यमंत्री को विरोध का सामना करना पड़ा।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत शनिवार को गया पहुंचे थे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पहले बांकेबाजार के बेला गांव गए थे, जहां योजनाओं की समीक्षा करने के बाद सीएम बोधगया के इलरा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने नीरा के काउंटर का जायजा लिया। सीएम को यहां पंचायत भवन का भी उद्घाटन करना था लेकिन समीक्षा बैठक में जाने में हो रही देरी के कारण सीएम पंचायत भवन का उद्घाटन किए बिना ही वापस लौटने लगे।


इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने सीएम के सामने ही हंगामा करने लगे और नीतीश के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों को फाड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने नीतीश कुमार वापस जाओ के नारे भी लगाए और सभी सरकारी बैनरों को फाड़ दिया।


गया में मुख्यमंत्री का भारी विरोध, पोस्टर फाड़कर नीतीश Go Back के लगाए नारे


गया में मुख्यमंत्री का भारी विरोध, पोस्टर फाड़कर नीतीश Go Back के लगाए नारे


गया में मुख्यमंत्री का भारी विरोध, पोस्टर फाड़कर नीतीश Go Back के लगाए नारे