ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गया में जन अधिकार युवा परिषद की बैठक, चुनाव में युवाओं को 80 फीसदी भागीदारी दिये जाने की मांग

GAYA: जन अधिकार युवा परिषद ने गया में प्रदेश स्तरीय प्रमंडलीय जन अधिकार युवा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आज गया प्रमंडल में होटल सिगनेचर इन में जन अधिकार युवा संवाद

गया में जन अधिकार युवा परिषद की बैठक, चुनाव में युवाओं को 80 फीसदी भागीदारी दिये जाने की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: जन अधिकार युवा परिषद ने गया में प्रदेश स्तरीय प्रमंडलीय जन अधिकार युवा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आज गया प्रमंडल में होटल सिगनेचर इन में जन अधिकार युवा संवाद का आयोजन किया गया। जहां जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने युवाओं की भागदारी और उनके हक को लेकर कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं। 


इसलिए जब तक युवा सबल नहीं होंगे तब तक देश व प्रदेश में बदलाव नहीं आएगा। युवाओं को बदलाव का वाहक बनाना होगा और इसकी शुरुआत राजनीति में उनका हक और अधिकार देकर करना चाहिए। दानवीर ने साफ कहा कि युवाओं को सभी तरह के चुनावों में 80 % भागीदारी मिलनी चाहिए और जन अधिकार पार्टी ने इसकी शुरुआत बीते चुनावों में पप्पू यादव के नेतृत्व में कर चुकी है। 


राजू दानवीर ने उक्त बातें गया प्रमंडल में आयोजित जन अधिकार युवा संवाद कार्यक्रम के तहत नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया के युवाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी और इसका हर विंग जन जन की आवाज है। जन अधिकार पार्टी अपने सिद्धांत पर अडिग और मजबूत पार्टी है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार युवा परिषद अपने मातृत्व संगठन जन अधिकार पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। इसलिए आज यह प्रमंडल स्तरीय आयोजन यहाँ किया गया है। 


इसके बाद प्रदेश के दूसरे प्रमंडल में भी सिलसिलेवार ढंग से बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसका एक ही लक्ष्य है कि जन अधिकार युवा परिषद को हर प्रमंडल के सभी पंचायत तक मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए हम जन अधिकार युवा परिषद के सभी युवा साथी प्रण लेते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 10 सालों में युवाओं से रोजगार छीनने का काम किया है। आज ये देश के युवाओं को समझने की जरूरत है। और आने वाले चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है। 


दानवीर ने कहा कि जन अधिकार युवा परिषद पप्पू यादव के निर्देशानुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रही है। इसके तहत हम प्रदेश में एक मजबूत युवा संगठन बन कर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी एक मजबूत संगठन है। आगामी चुनावों में भी पार्टी के युवाओं की भूमिका अभूतपूर्व रहेगी। वर्तमान परिदृश्य में युवा परिषद के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण और प्रभावशाली है। तमाम युवा साथी आज की पीढ़ी का नेतृत्व संभावित करने को सक्षम हैं और   वे समाज एवं राजनीति क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम हैं।

टैग्स