ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- कांग्रेस ने OBC और SC/ST के साथ हमेशा अन्याय किया

GAYA: लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता म

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार पहुंचे सीएम मोहन यादव, बोले- कांग्रेस ने OBC और SC/ST के साथ हमेशा अन्याय किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मोहन यादव बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।


सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने ओबीसी और एससी-एसटी वालों के साथ हमेशा अन्याय किया है। अब तो कांग्रेस के राजकुमार कहे जाने वाले राहुल गांधी ने भी अपने एक बयान में इस बात को स्वीकार किया है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। एससी/एसटी, ओबीसी और मुसलमान का रहनुमा होने का दावा करती है लेकिन हकीकत यह है कि ये लोग सिर्फ ठगने का कार्य करते हैं।


इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी तंज करते हुए कहा कि ये सिर्फ मुसलमान के साथ होने का दिखावा करती हैं लेकिन ये लोग मुसलमान, ओबीसी, एससी/एसटी वालों का हमेशा से नुकसान करते रहे हैं। कांग्रेस के साथ रहने वाली जितनी पार्टियां है, उन्होंने भी इन लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गया भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि है, सनातन की धार्मिक नगरी है।


मोहन यादव ने कहा कि हमने प्रार्थना किया है कि इन लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे। मुस्लिम, ओबीसी, एससी/एसटी के साथ इनका कारनामा अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है और जनता सब कुछ समझ चुकी है। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।