ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

चिराग पासवान को बड़ा झटका: गया में युवा विंग की पूरी कमेटी ने दिया सामूहिक इस्तीफा, कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिये जाने का आरोप

GAYA: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को गया में बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के युवा विंग की पूरी कमेटी ने आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया है

चिराग पासवान को बड़ा झटका: गया में युवा विंग की पूरी कमेटी ने दिया सामूहिक इस्तीफा, कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिये जाने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को गया में बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के युवा विंग की पूरी कमेटी ने आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। करीब 100 कार्यकर्ताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दिया। इसे संबंध में लोजपा रामविलास के युवा विंग के पदाधिकारियों ने गया में प्रेस वार्ता की और इस बात की जानकारी दी। 


लोजपा रामविलास के युवा विंग के पदाधिकारियों का यह आरोप है कि पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। एक विशेष पक्ष के पर ही ध्यान दिया जाता है। जबकि चिराग पासवान हमेशा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा देते हैं, लेकिन ठीक इसके विपरीत उनकी पार्टी में खास पक्ष की ही सुनी जाती है। जमीन से जुड़े नेताओं कार्यकर्ताओं को उपेक्षित रखा जाता है।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के युवा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हम लोग पिछले 10 साल से लोजपा रामविलास से जुड़े हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। हमारी टोह लेने वाला प्रदेश में कोई नेता नहीं है। एक खास पक्ष की ही बात इस पार्टी में सुनी जाती है। 


बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में चिराग पासवान पहुंचे थे लेकिन टिकारी में एक की हत्या कर दी गई, लेकिन उसमें लोजपा रामविलास की कोई टीम नहीं पहुंची थी। इसी प्रकार हमारी पार्टी के युवा विंग के नेता की माँ की तबीयत खराब थी औऱ एम्स में भर्ती थी, लेकिन उनकी माँ के इलाज में कोई मदद नहीं की गई। इस तरह के कई ऐसे कारण है, जो हमें मान सम्मान से वंचित और उपेक्षित कर रहे थे और यही वजह रही कि इससे आजिज आकर हम लोगों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। अब आने वाले दिनों में निर्णय करेंगे कि आगे क्या करना है।

गया से नितम राज की रिपोर्ट..

संबंधित खबरें