ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चिराग को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे मांझी : नुक्कड़ सभा में खुले मंच से कर दिया एलान, पूर्व सीएम के बयान से NDA में मचेगा बवाल

GAYA: अपने बयानों से बिहार की सियासत को अक्सर गरम करने वाले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने एक चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे एनडीए

चिराग को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे मांझी : नुक्कड़ सभा में खुले मंच से कर दिया एलान, पूर्व सीएम के बयान से NDA में मचेगा बवाल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: अपने बयानों से बिहार की सियासत को अक्सर गरम करने वाले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने एक चुनावी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे एनडीए के भीतर बवाल मचना तय माना जा रहा है। मांझी की इस नुक्कड़ सभा में लोजपा रामविलास के अध्यक्ष और हाजीपुर से एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान भी मौजूद थे।


दरअसल, एनडीए ने पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी को गया संसदीय सीट से अपना साझा उम्मीदवार बनाया है। जीतनराम मांझी ने अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है और घूम-घूमकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। शुक्रवार को मांझी की नुक्कड़ सभा में लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मांझी के साथ मंच साझा किया।


अपने भाषण के दौरान मांझी ने एक ऐसी बात कह दी जो एनडीए में घमासान मचाने के लिए काफी है। मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनके ऊपर सवाल उठाये और चिराग पासवान को बिहार का भविष्य बता दिया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि चिराग साहेब बिहार के भविष्य हैं। केंद्र में जाकर हमलोग परिस्थितियां बनाएंगे कि बिहार का अगला भविष्य चिराग साहेब बनें। मांझी ने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर और बिहार के भविष्य को देखते हुए एनडीए के पक्ष में वोट कीजिए। 


गया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। अबकी बार चार सौ के पार का नारा पीएम मोदी की तरफ से दिया गया है। बिहार की सभी 40 सीटें देने का वादा उनसे हमलोगों ने किया है। इसे लेकर हमलोग अपने-अपने क्षेत्रों में लगे हुए हैं। इस दौरान मांझी ने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की।


बता दें कि जीतन राम मांझी जिस भी गठबंधन के साथ रहे हैं, उसके ऊपर सवाल उठाते रहे हैं। अपने ही गठबंधन के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करना मांझी की पुरानी आदत रही है। वे खुलकर तो कुछ नहीं कहते लेकिन उनका निशाना किसकी तरफ होता है और वे इशारों-इशारों में क्या कहना चाहते हैं, हर किसी को समझ में आता है।


जीतनराम मांझी जब महागठबंधन में थे तो कभी तेजस्वी यादव तो कभी नीतीश कुमार पर सवाल उठाते रहते थे। शराबबंदी को खत्म कराने के लिए मांझी अक्सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर सवाल उठाते रहे हैं। महागठबंधन से अलग होकर मांझी जब एनडीए में शामिल हुए तो चार विधायकों के दम पर सरकार पर दो से तीन मंत्री पद के लिए दबाव बनाने लगे। अब जब उनकी मांग पूरी हो गई है तो पासवान जाति के वोटरों को साधने के लिए नीतीश के बदले चिराग को बिहार का भविष्य बताने लगे हैं।