ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

हाफ पैंट वाली के चक्कर में बुरे फंसे नीतीश के बवाली मंत्री! सुरेंद्र यादव के खिलाफ थाने में हो गया केस

GAYA: आरजेडी कोटे से बिहार सरकार में मंत्री बने सुरेंद्र प्रसाद यादव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अपने विवादित बयानों के कारण मंत्री सुरेंद्र यादव बुरी तर

हाफ पैंट वाली के चक्कर में बुरे फंसे नीतीश के बवाली मंत्री! सुरेंद्र यादव के खिलाफ थाने में हो गया केस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: आरजेडी कोटे से बिहार सरकार में मंत्री बने सुरेंद्र प्रसाद यादव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अपने विवादित बयानों के कारण मंत्री सुरेंद्र यादव बुरी तरह से फंस गए हैं। कोर्ट के आदेश पर सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव के खिलाफ गया के फतेहपुर थाना में केस दर्ज हुआ है। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य सह जेडीयू नेता करिश्मा सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया है।


दरअसल, इसी साल मई महीने में एक कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जिला परिषद सदस्य करिश्मा सिंह को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेंद्र यादव ने करिश्मा सिंह पर निशाना साधा था और कहा था कि, ‘हाफ पैंट वाली एक मैडम को चुनाव में लाया गया। सभी युवा मैडम का फोटो लेकर किस्स करते हैं। वोट को अपने पक्ष में लेने का कार्य किया गया था।' तब सुरेंद्र यादव के इस बयान को लेकर खूब सियासत भी हुई थी।


सुरेंद्र यादव के इस बयान को लेकर करिश्मा सिंह ने गया कोर्ट में परिवाद दायर कराया था। इसके अलावा महिला आयोग में भी मंत्री की शिकायत की थी। जिला परिषद सदस्य जदयू के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश के नेता भी हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी शिकायत की थी और कहा था कि ऐसे मंत्री को अविलंब बर्खास्त किया जाए। पिछले दिनों इस मामले को लेकर करिश्मा सिंह ने राज्यपाल से भी मुलाकात की थी। अब गया की कोर्ट के आदेश पुलिस ने फतेहपुर थाने में मंत्रा सुरेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऐसे में मंत्री की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता