ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार सरकार के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, SSP को लेटर लिख मांगी मदद

GAYA : बिहार में महागठबंधन की सरकार है और इसी के नेता सरकार में मंत्री पद पर भी बने हुए हैं। राज्य सरकार के तरफ से मंत्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी लगाए गए

बिहार सरकार के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, SSP को लेटर लिख मांगी मदद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में महागठबंधन की सरकार है और इसी के नेता सरकार में मंत्री पद पर भी बने हुए हैं। राज्य सरकार के तरफ से मंत्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी लगाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद वो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि बिहार सरकार के एक मंत्री ने एसएसपी को लेटर लिखकर अपनी जान का खतरा बताया है।


दरअसल, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह बेलागंज विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गया एसएसपी को लेटर भेज कर अपनी हत्या की आशंका जतायी है। जिसके बाद एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया और एक व्यक्ती के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के मुताबिक़, एसएसपी को भेजे पत्र में सहकारिता मंत्री ने बताया है कि क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने उनकी हत्या के लिए उकसाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। 


राठौर ने सरकार के मंत्री को अपराधी बताते हुए यह सार्वजनिक घोषणा की है कि जो व्यक्ति इस कृत्य को अंजाम देगा, उसे 11 करोड़ रुपये की राशि इनाम स्वरूप दी जायेगी। 


मंत्री ने कहा है कि,इस वीडियो से यह प्रतीत होता है कि धनवंत सिंह राठौर को भारतीय संविधान व कानून व्यवस्था में विश्वास नहीं है और वह प्राण व दैहिक स्वतंत्रता का हनन करने वाला आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।


मालुम हो कि राठौर को पूर्व में भी जेल की सजा भी हो चुकी है। अब राज्य सरकार के मंत्री के विरुद्ध इस प्रकार की सार्वजनिक घोषणा करना प्रदेश की कानून व्यवस्था को गंभीर चुनौती है।