ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

'बड़ा बेटा पानी ढोया... दूसरा हरे राम, हरे कृष्ण करते रहता', सम्राट ने फिर लालू परिवार पर बोला हमला; रोहिणी को लेकर भी कही बड़ी बात

GAYA : लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की आखरी तारीख है। ऐसे में आज बिहार के चार सीटों पर चुनाव को लेकर एनडीए के तीन कैंडिडेट ने आज नामांकन दाखिल किया और इसको लेकर एनडीए के तमाम बड़े न

'बड़ा बेटा पानी ढोया... दूसरा हरे राम, हरे कृष्ण करते रहता', सम्राट ने फिर लालू परिवार पर बोला हमला; रोहिणी को लेकर भी कही बड़ी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की आखरी तारीख है। ऐसे में आज बिहार के चार सीटों पर चुनाव को लेकर एनडीए के तीन कैंडिडेट ने आज नामांकन दाखिल किया और इसको लेकर एनडीए के तमाम बड़े नेता आज एक साथ नजर आए। इसी दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया से लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि - बिहार में 80 और 20 की लड़ाई है। एक तरफ 80 फीसद लोग एनडीए के साथ हैं और एक तरफ लालू प्रसाद हैं। लालू के लिएआरक्षण का मतलब अपना परिवार होता है। पहले उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद उन्होंने देखा कि तेजस्वी यादव क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं, पानी ढो रहे हैं इसलिए उनको उपमुख्यमंत्री बना दो। 


वहीं, दूसरा बेटा हरे राम, हरे कृष्ण करता है इसलिए इसको भी मंत्री बना दो। अब लोकसभा में लालू ने दो बेटियों को चुनाव लड़ाने की बात कही है। एक बेटी (मीसा भारती) को राम कृपाल यादव जी ने चुनाव हार दिया था। अब एक और बेटी (रोहिणी आचार्य) को छपरा से चुनाव लड़ा रहे हैं। इनका भी क्या हाल होगा वो बिहार की जनता तय कर देगी। 


इसके आगे सम्राट ने कहा कि - लालू यादव ने 1990 से लेकर 2005 तक बिहार में किसी गरीब को आरक्षण नहीं दिया। चाहे वह महादलित हो, पिछड़ा हो, अत पिछड़ा हो,इन्होंने सभी तो ठग कर अपने परिवार को उन्होंने आरक्षण देने का काम किया। इसलिए इस बार जनता इन्हें माकूल जवाब देगी। 4 जून को एनडीए का सरकार बनानी है. देश के प्रधानमंत्री ने 530 संकल्प लिया था, जिसमें से 529 संकल्प को उन्होंने पूरा कर दिया है। 


उधर, सम्राट ने बातों ही बातों में श्री राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि - जिस तरह आप टेंट में बैठे हैं वैसे ही श्री राम साढ़े चार सौ वर्षों से इंतजार कर रहे थे। कोई भागीरथ आए और हमको इस टेंट से निकाल कर भव्य मंदिर में ले जाए। इस दौरान भाषण में उन्होंने इस बार के लोकसभा चुनाव में जीतन राम मांझी के पक्ष में वोट देने की अपील की।