ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

धर्मेंद्र प्रधान के बयान को विजय चौधरी ने शर्मनाक बताया, बोले..इतिहास बनाने की जगह इतिहास को बदलने की हो रही कोशिश

PATNA: भारत में इतिहास को गलत तरीके से लिखा गया है लेकिन अब भारत सरकार पूरी ताकत के साथ नई और सही इतिहास लिखने की ओर प्रयासरत है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बि

धर्मेंद्र प्रधान के बयान को विजय चौधरी ने शर्मनाक बताया, बोले..इतिहास बनाने की जगह इतिहास को बदलने की हो रही कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भारत में इतिहास को गलत तरीके से लिखा गया है लेकिन अब भारत सरकार पूरी ताकत के साथ नई और सही इतिहास लिखने की ओर प्रयासरत है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार के सासाराम में यह बातें कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत की सबसे बड़ी पूंजी यहां का इतिहास और शिक्षा है। बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस बयान को शर्मनाक बताया।     


इतिहास अनुसंधान परिषद व अखिल भारतीय इतिहास संकलन परिषद् के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा बयान दिया था। धर्मेंद्र प्रधान के इस बयान बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सवाल खड़े किये हैं। भारतीय इतिहास को फिर से लिखने की बात को विजय चौधरी ने शर्मनाक बताया। 


विजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी देश के इतिहास से छेड़छाड़ करना चाहती है। यह दूषित मानसिकता की परिचायक है। इसकी बड़ी वजह बीजेपी का इतिहास में किसी तरह की भूमिका का नहीं होना है। स्वतंत्रता संग्राम में भी बीजेपी की कोई भूमिका नहीं थी। 


विजय चौधरी ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि आजादी या राष्ट्र के निर्माण में भी बीजेपी की कोई भूमिका नहीं थी। जनता ने मौका दिया अब इतिहास बनाना चाहिए लेकिन इतिहास बनाने की जगह इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है। इसकी चर्चा अब पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री तक कर रहे हैं। देशवासियों को इससे सचेत रहना चाहिए।  



टैग्स
रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता