ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो’ प्रदेश कार्यालय में JDU कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही यह कहते रहे हों कि उन्हें किसी चीज का लालसा नहीं है और कुछ नहीं बनना है, लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता, मंत्री और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश

‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो’ प्रदेश कार्यालय में JDU कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही यह कहते रहे हों कि उन्हें किसी चीज का लालसा नहीं है और कुछ नहीं बनना है, लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता, मंत्री और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताते रहे हैं। करीब-करीब तय हो चुका है कि राहुल गांधी ही विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के साझा उम्मीदवार होंगे, बावजूद इसके जेडीयू ने नेता और कार्यकर्ता आए दिन ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो’ के नारे लगाते नजर आते हैं। आज एक बार फिर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाने के लिए जोरदार नारेबाजी की है।


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भोला पासवान शास्त्री की जयंती के मौके पर गुरुवार को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस जयंती समारोह में बिहार सरकार के तमाम मंत्री मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार का प्रबल दावेदार बताते हुए उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। जेडीयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया गया कि, ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो’।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम शुरू की तो यह चर्चा होने लगी कि वे प्रधानमंत्री बनने के लिए ये सब कर रहे हैं। एनडीए से अलग होने के बाद से ही जेडीयू के नेता नीतीश को विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश करने लगे हैं, हालांकि नीतीश बार-बार यह कहते रहें हैं कि उन्हें कुछ नहीं बनना है और उनको किसी पद की लालसा नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने के बावजूद कि वे पीएम की रेस में नहीं हैं, उनकी पार्टी के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक नीतीश को पीएम बनाने की बात कहते नहीं थकते हैं। अब एक बार फिर से जेडीयू के नेता नीतीश कुमार को पीएम पद का प्रबल उम्मीदवार बता रहे हैं। 



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता