ब्रेकिंग
NEET Paper Leak : NEET विवाद के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन! शिक्षा सचिव की छुट्टी; जानिए किसे मिली जिम्मेदारीNEET Paper Leak : एक महीने के आंदोलन के बाद बड़ा मोड़! सरकार से मिलने जा रहा CJP, क्या खत्म होगा NEET विवाद?Bihar News : पटना में छात्र आंदोलन के बाद पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन! 57 गिरफ्तार, 3,268 पर FIR, 177 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी Sonam Wangchuk : 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन! सरकार ने मानीं बड़ी मांगें, अब संसद में होगा बड़ा फैसलाBihar Bandh : पुलिस लाठीचार्ज के बाद बिहार बंद का ऐलान, जानिए 25 जुलाई को क्या-क्या रहेगा बंदNEET Paper Leak : NEET विवाद के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन! शिक्षा सचिव की छुट्टी; जानिए किसे मिली जिम्मेदारीNEET Paper Leak : एक महीने के आंदोलन के बाद बड़ा मोड़! सरकार से मिलने जा रहा CJP, क्या खत्म होगा NEET विवाद?Bihar News : पटना में छात्र आंदोलन के बाद पुलिस का सबसे बड़ा एक्शन! 57 गिरफ्तार, 3,268 पर FIR, 177 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी Sonam Wangchuk : 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन! सरकार ने मानीं बड़ी मांगें, अब संसद में होगा बड़ा फैसलाBihar Bandh : पुलिस लाठीचार्ज के बाद बिहार बंद का ऐलान, जानिए 25 जुलाई को क्या-क्या रहेगा बंद

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले उपेंद्र कुशवाहा, विपक्षी दलों की बैठक से पहले कर सकते हैं बड़ा एलान!

PATNA: लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी दलों के नेता अपने अपने हिसाब से सियासी सेटिंग में जुट गए हैं। नीतीश का साथ छोड़ नई पार्टी बना

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले उपेंद्र कुशवाहा, विपक्षी दलों की बैठक से पहले कर सकते हैं बड़ा एलान!
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी दलों के नेता अपने अपने हिसाब से सियासी सेटिंग में जुट गए हैं। नीतीश का साथ छोड़ नई पार्टी बनाने वाले राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। कुशवाहा के जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद एक बार फिर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्षी दलों की बैठक से पहले कुशवाहा बड़ा एलान कर सकते हैं।


दरअसल, जेडीयू से अलग होने के बाद नई पार्टी बना चुके कुशवाहा यह पहले ही कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनका किसी न किसी पार्टी से गठबंधन होगा हालांकि साफ तौर पर उन्होंने नहीं बताया है कि वे किस गठबंधन के साथ जाएंगे लेकिन बीजेपी से बढ़ी कुशवाहा की नजदीकियों के बाद यह कहा जा रहा है कि तय समय पर कुशवाहा एनडीए के साथ जाने की घोषणा करेंगे। बीते 3 महीनों में बीजेपी नेताओं से उपेंद्र कुशवाहा की यह दूसरी बड़ी मुलाकात है।


इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि कुशवाहा की नई पार्टी आरएलजेडी एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है हालांकि दोनों ही दलों की तरफ से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया। पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से ठीक पहले कुशवाहा दिल्ली पहुंचे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। ऐसे में एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है और कहा जा रहा है कि कुशवाहा जल्द ही एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।


बता दें कि जेडीयू से अलग होने के बाद से ही कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। पिछले दिनों कुशवाहा ने पूरे राज्य का भ्रमण कर सरकार की नाकामी को आम लोगों को बताया। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते दिखे। उपेंद्र कुशवाहा लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चैलेंज नहीं है और एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।