ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

दिल्ली जाने से पहले नीतीश पर बरसे लालू, नीति आयोग की रिपोर्ट पर बोले.. चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज देर शाम दिल्ली रवाना हो गये। पटना एयरपोर्ट पर इस दौरान उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती और तेजस्वी यादव भी साथ थे। दिल्ली जाने से पहले पटना ए

दिल्ली जाने से पहले नीतीश पर बरसे लालू, नीति आयोग की रिपोर्ट पर बोले.. चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज देर शाम दिल्ली रवाना हो गये। पटना एयरपोर्ट पर इस दौरान उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती और तेजस्वी यादव भी साथ थे। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश विकास की बात करते हैं जबकि स्वास्थ्य और शिक्षा में बिहार फिसड्डी है। नीति आयोग के रिपोर्ट पर लालू ने कहा कि नीतीश कुमार को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। 


गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव बीते 22 नवंबर को दिल्ली से पटना आए थे। जिसके बाद 23 नवंबर को सीबीआई की विशेष अदालत में चारा घोटाला मामले में उनकी पेशी हुई थी। चारा घोटाले के एक मामले में आरोपित लालू प्रसाद समेत चार आरोपित मंगलवार को सीबीआई के स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत में उपस्थित हुए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिये 30 नवंबर की तिथि तय की है। इनके अलावा 15 अन्य आरोपित अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुए। 


मामला बांका के उपकोषागार से फर्जी विपत्र के सहारे 46 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। लालू प्रसाद के अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा ने अदालत से कहा था कि आरोपित की तबीयत बराबर खराब रहती है। हर तारीख पर सशरीर उपस्थित होने से आरोपित को राहत दी जाए। अधिवक्ता के अनुरोध पर अदालत ने मामले की सभी सुनवाई पर आरोपित लालू प्रसाद को अदालत में सशरीर उपस्थिति होने से राहत प्रदान की गयी। अदालत ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो कोर्ट के आदेश पर आरोपित को सशरीर उपस्थित होना होगा। आज लालू प्रसाद पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गये। दिल्ली जाने के दौरान भी उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। नीति आयोग की रिपोर्ट पर लालू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता