ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विधानसभा उपचुनाव में नीतीश ने खेला इमोशनल कार्ड, बोले.. अमन हजारी के पिता-माता दोनों नहीं रहे

DARBHANGA : विधानसभा उपचुनाव में पहली बार प्रचार के लिए निकले नीतीश कुमार ने कुशेश्वरस्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए इमोशनल कार्ड खेल दिया है. नीतीश कुमार ने कुशेश्

विधानसभा उपचुनाव में नीतीश ने खेला इमोशनल कार्ड, बोले.. अमन हजारी के पिता-माता दोनों नहीं रहे
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : विधानसभा उपचुनाव में पहली बार प्रचार के लिए निकले नीतीश कुमार ने कुशेश्वरस्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए इमोशनल कार्ड खेल दिया है. नीतीश कुमार ने कुशेश्वरस्थान से जेडीयू प्रत्याशी अमन हजारी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने लोगों से अमन हजारी को वोट करने के लिए अपील की. नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां तो बताई. साथ ही साथ जनता के सामने यह बात भी कर डाली कि अमन हजारी के पिता का पहले निधन हुआ और बाद में माता का. अमन हजारी जिस दुख की स्थिति से गुजर रहे हैं. उन्हें आप सभी का समर्थन चाहिए.


ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार ने चुनावी रैली से पहली बार इस तरह का कार्ड खेला हो. बीते विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने प्रचार के आखिरी दिन आखिरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह कह डाला था कि 2020 का चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. धमदाहा में जदयू उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए नीतीश कुमार ने जब याद बात कही थी. तो बिहार में चुनाव के बीच सियासी भूचाल आ गया था. लोगों ने यह मान लिया था कि नीतीश कुमार 2025 के विधानसभा चुनाव में नजर नहीं आएंगे. लेकिन बाद में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने इस पर सफाई दे डाली.


कुशेश्वरस्थान की चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा समेत अन्य नेता मौजूद रहे. नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की तरफ से किए गए कामों की खूब चर्चा की. उन्होंने कहा कि जो काम नहीं हुआ है, वह भी आगे हो जाएगा.