ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की सलाह पर पप्पू ने अपना अनशन वापस लिया

PATNA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है। 4 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनकी सेहत और बिगड़ गयी। पप्पू यादव की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डीएमसीएच के ड

पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की सलाह पर पप्पू ने अपना अनशन वापस लिया
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ती जा रही है। 4 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनकी सेहत और बिगड़ गयी। पप्पू यादव की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डीएमसीएच के डॉक्टरों ने उन्हें भोजन ग्रहण करने की सलाह दी।


 डॉक्टरों ने कहा कि भोजन नहीं करने से इम्युनिटी पावर घट रही है। किडनी में इंफेक्शन, हार्ट की समस्या और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। डीएमसीएच के डॉक्टरों की सलाह के बाद पप्पू यादव ने आज अपना अनशन खत्म किया। उन्होंने कहा कि अभी मैं अनशन समाप्त कर रहा हूं। मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं होगी।  


गौरतलब है कि पप्पू यादव को पटना के मंदिरी स्थित आवास से 11 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्‍होंने अनशन शुरू करने की घोषणा की थी। पूर्व सांसद ने दावा किया कि डॉक्‍टरों की सलाह के बाद उन्‍होंने 4 दिनों से जारी भूख हड़ताल को वापस ले लिया। पप्पू यादव की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी स्थिति को देखते हुए पप्पू यादव को डीएमसीएच से पटना रेफर किया जा सकता है। मेडिकल बोर्ड ने पप्पू यादव को पटना भेजने की सिफारिश की।