ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश को मुसलमान वोटरों की फिक्र, फिर बोले-बिहार में NRC लागू नहीं होने देंगे, NPR में भी बदलाव मंजूर नहीं

DARBHANGA : मुस्लिम वोटरों की नाराजगी से चिंतित नीतीश कुमार ने फिर से कहा है कि उनके रहते कोई ताकत मुसलमानों का कुछ बिगाड़ नहीं सकती. कल दरभंगा में मुसलमानों के बीच पहुंचे नीतीश ने

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANGA : मुस्लिम वोटरों की नाराजगी से चिंतित नीतीश कुमार ने फिर से कहा है कि उनके रहते कोई ताकत मुसलमानों का कुछ बिगाड़ नहीं सकती. कल दरभंगा में मुसलमानों के बीच पहुंचे नीतीश ने फिर दुहराया कि वे बिहार में NRC लागू नहीं होने देंगे. वहीं NPR भी उसी तरह से तैयार हो सकता है जैसा 2010 में हुआ था. 

दरभंगा में मुसलमानों के बीच नीतीश

बिहार विधानसभा का चुनाव सामने है और नीतीश को मुसलमान वोटरों की फिक्र है. लिहाजा रविवार को वे दरभंगा में मुसलमानों के बीच पहुंचे. बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने ये कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें मुसलमानों के लिए 79 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करना था. दरभंगा के मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश ने इस योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें से ज्यादातर मुस्लिम छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने की योजना है. 

बिहार में लागू नहीं होने देंगे NRC

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नीतीश कुमार से NRC और NPR पर स्टैंड रखने को कहा. जवाब में नीतीश ने अपने भाषण में फिर से कहा कि वे बिहार में NRC लागू नहीं होने देंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में NPR भी बिना किसी बदलाव के यानि 2010 के नियमानुसार ही लागू होगा. बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को बता दिया है कि NPR में जो नये सवाल जोड़े गये हैं उसे हटा लिया जाये. 

नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में मुसलमानों के लिए किये गये काम का पूरा विवरण पेश किया. उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में मुसलमानों के लिए वो सब हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था. मुख्यमंत्री ने मौलाना आज़ाद की तुलना महात्मा गांधी से करते हुए कहा की जिस तरह से बापू को लोग याद रखते हैं वैसे ही मौलाना आजाद को भी याद रखना होगा. मौलाना आजाद भी देश के बंटवारे के लिए तैयार नहीं थे.

टैग्स