ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुकेश सहनी के पिता दिवंगत जीतन सहनी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बोले- दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ

DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के नव

मुकेश सहनी के पिता दिवंगत जीतन सहनी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बोले- दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उधोग मंत्री नीतीश मिश्रा और जीवेश मिश्रा मौजूद रहे। सम्राट चौधरी ने मुकेश सहनी से मुलाकात कर उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हवाई मार्ग से 3 बजकर 29 मिनट पर दरभंगा पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर करीब 20 मिनट रहने के बाद वो पटना के लिए रवाना हो गए। सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन की सख्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। वही मुकेश साहनी के घर से निकलने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।


बताते चले कि विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या 15 जुलाई की देर रात तेजधार हथियार से कर दिया गया था। हत्या के बाद पुलिस ने अनुसंधान करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या कांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि पैसे के लेनदेन की वजह से जीतन सहनी की निर्मम हत्या हुई है। वही इस कांड में पुलिस ने अब तक पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।