ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

चार साल पहले जीवेश मिश्रा पर हुआ था हमला, मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, PFI से जुड़ा तार

DARBHANGA: बिहार में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच हर रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब, फुलवारी शरीफ मामले की जांच का ज़िम्मा केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दिया गया है। इस बात

चार साल पहले जीवेश मिश्रा पर हुआ था हमला, मंत्री ने किया बड़ा खुलासा, PFI से जुड़ा तार
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच हर रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब, फुलवारी शरीफ मामले की जांच का ज़िम्मा केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दिया गया है। इस बात जानकारी सार्वजनिक होते ही बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में एनडीए की सरकार आई है। राष्ट्र विरोधी काम करने वाले संस्थाओं पर नकेल कसने का काम किया है। 



वहीं, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि आज से 4 साल पहले हमारे ऊपर जाले विधानसभा के भरवारा में हमला हुआ था। उस वक्त भी लोगों ने पीएफआई का नाम लिया था। जीवेश मिश्रा ने ये तक कह दिया कि पीएफआई से जुड़े हुए लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव में जाले विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पीएफआई दरभंगा जिले में उस वक्त भी एक्टिव थी।



जीवेश मिश्रा ने कहा कि फिलहाल प्रशासन किसी संस्थान के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। कोई प्रमाण मिलने के बाद ही कार्रवाई संभव है। इस वक्त सरकार ने साक्ष्य जुटा ली है। अब कार्रवाई होना भी निश्चित है। उन्होंने कहा कि पटना का माहौल बिगाड़ने और आतंकी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को कड़ी सज़ा मिलेगी। 

टैग्स