ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दरभंगा और सहरसा की जनसभा में बोले मुकेश सहनी, अब मल्लाह केवल मछली नहीं मारेगा, बिहार का नेतृत्व भी करेगा

DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी गुरुवार को दरभंगा और सहरसा पहुंचे और अलग - अलग जन सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से आरक्षण

दरभंगा और सहरसा की जनसभा में बोले मुकेश सहनी, अब मल्लाह केवल मछली नहीं मारेगा, बिहार का नेतृत्व भी करेगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी गुरुवार को दरभंगा और सहरसा पहुंचे और अलग - अलग जन सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से आरक्षण की लड़ाई तेज करने और इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।


सहरसा के कबीरा धाप और दरभंगा के बाबा नागार्जुन स्टेडियम, बेनीपुर में  महती जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि लोग सोचते थे कि मल्लाह मतलब मछली मारने वाला। लेकिन, पिछले चुनाव में हमने अपनी ताकत दिखा दी है और एक मल्लाह का बेटा सरकार में भी शामिल हुआ।


उन्होंने जोर देकर कहा कि मल्लाह अब केवल मछली नहीं मारेगा , बल्कि वह दिन दूर नहीं जब बिहार का नेतृत्व भी करेगा।  इस दौरान उपस्थित युवाओं और महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी  के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प भी उन्होंने करवाया। 


मुकेश सहनी ने कहा कि हम अपनी नाव पर उसी को बैठाएंगे जो हमारे हक और अधिकार की बात करेगा। उन्होने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो हमारी नाव पर बैठेगा उसे 60 सीट का फायदा होगा और जो नहीं बैठेगा उसके लिए दिल्ली लंदन से भी दूर हो जाएगा। उन्होंने लोगों से आरक्षण के लिए एकजुट होने और  संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे।


उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब वह समय चला गया जब राजा के घर में ही राजा पैदा होता था, अब जिसके पास वोट है, वही लोकतंत्र में राजा है। उन्होंने उपस्थित लोगों में उत्साह भरते हुए लालू प्रसाद, रामविलास पासवान, मायावती का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने दल  बनाया और जब समाज ने साथ दिया तब उन्हें बल मिला और जब बल मिला तो उनके समाज की समस्याओं का हल भी मिल गया। उन्होंने सभी लोगों से संघर्ष का संकल्प दिलवाते हुए कहा कि  आज पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार, यूपी, झारखंड को अब भी यह अधिकार नहीं दिया गया है।

दरभंगा और सहरसा की जनसभा में बोले मुकेश सहनी, अब मल्लाह केवल मछली नहीं मारेगा, बिहार का नेतृत्व भी करेगा