ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दरभंगा में AIIMS खोलने की बात झूठी, बोले तेजस्वी..पहले जानकारी लें फिर बोले पीएम मोदी

DARBHANGA: 2024 में लोकसभा और 2025 में बिहार विधान सभा चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पूर्व आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों दरभंगा में एम्स खोले जाने की बात प्रध

दरभंगा में AIIMS खोलने की बात झूठी, बोले तेजस्वी..पहले जानकारी लें फिर बोले पीएम मोदी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: 2024 में लोकसभा और 2025 में बिहार विधान सभा चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पूर्व आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों दरभंगा में एम्स खोले जाने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही थी। जिसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा में AIIMS खुलवाने का झूठा श्रेय ले रहे थे जबकि इसकी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने सफेद झूठ बोला है। 


तेजस्वी ने कहाकि वस्तुस्थिति यह है कि बिहार सरकार ने एम्स के निर्माण के लिए 151 एकड़ ज़मीन केंद्र को इसकी स्थापना के लिए निशुल्क दिया है। साथ ही 250 करोड़ से अधिक मिट्टी भराई के लिए आवंटित किया है। लेकिन दुर्भाग्यवश राजनीति करते हुए केंद्र ने प्रस्तावित AIIMS के निर्माण को स्वीकृति नहीं दी। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री से देश कम से कम सत्य और तथ्य की अपेक्षा करता है लेकिन उन्होंने सफ़ेद झूठ बोला।


तेजस्वी ने कहा कि जून महीने में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से उन्होंने फोन पर बात की थी। इसकी स्वीकृति देकर निर्माण कराने का आग्रह किया और आशान्वित होकर चिट्ठी भी लिखा लेकिन आजतक कोई सकारात्मक कारवाई नहीं हुई। अब पीएम मोदी कह रहे हैं कि उन्होंने दरभंगा में AIIMS खुलवाने का काम किया है, यह सरासर झूठ है। पीएम मोदी से अपील करता हूं कि पहले इसके बारे में जानकारी लें और फिर बोलें। 


 तेजस्वी ने कहा कि आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं और आपको झूठ बोलना शोभा नहीं देता। दरभंगा में कोई AIIMS नहीं खोला गया है। सीएम नीतीश कुमार का प्रयास है कि दरभंगा में AIIMS खुले और इसके लिए कैबिनेट से 151 एकड़ भूमि नि:शुल्क पास करवाकर AIIMS दरभंगा के लिए दी गई थी लेकिन भाजपा के राजनीतिक दबाव से यह स्वीकृत नहीं हुआ। पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि इन्होंने  इसे खुलवाने का नहीं बल्कि रूकवाने का काम किया है।    

दरभंगा में AIIMS खोलने की बात झूठी, बोले तेजस्वी..पहले जानकारी लें फिर बोले पीएम मोदी