ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

दरभंगा की घटना पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष, कहा-बिहार में अघोषित आपातकाल जैसी हालात

DARBHANGA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा 4 सदस्यीय टीम के साथ दरभंगा के कमतौल व मब्बी थाना क्षेत्र में पहुंचे। गत दिनों दो समुदाय के बीच हुए तनाव के बाद इलाके

दरभंगा की घटना पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष, कहा-बिहार में अघोषित आपातकाल जैसी हालात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा 4 सदस्यीय टीम के साथ दरभंगा के कमतौल व मब्बी थाना क्षेत्र में पहुंचे। गत दिनों दो समुदाय के बीच हुए तनाव के बाद इलाके का दौरा किया। वही प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर विजय सिन्हा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस घटना की निंदा करते हुए उन्होंने राज्य सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की बात कही। 


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए आज से दरभंगा में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह की सेवा को बिहार में बाधित की गई हो। वही उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ के अंदर किस तरह लूटा गया। राम नवमी के अवसर पर हिंदुओं के साथ किस तरह से अत्याचार किया गया। सासाराम में हमारे पूर्व विधायक जवाहर कुशवाहा को जेल के अंदर बंद कर दिया गया। यह अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। इस तरह की स्थिति पैदा कर ये लोग राज्य में दहशत पैदा करना चाहती है।


वहीं उन्होंने कहा कि मणिपुर में एक घटना घटित हुई है जबकि बिहार में तो ऐसी कई घटनाएं घटी है। जिसमे दलित बेटियों के साथ बलात्कारका हुआ। ताजा मामला बेगूसराय का है। जहां का एक वीडियो सभी ने देखा है। किस तरह से दलित बच्ची के कपड़े को फारकर चीर हरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुर्सी के लिए समझौता करने वाले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर धिक्कार है। इस तरह की घटना में  उनकी जुबान से आवाज तक नहीं निकल रहा है।


वही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर घटना के बाद वे पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं। लेकिन सत्ता में बैठे हस्तिनापुर के धृतराष्ट्र की भूमिका निभाने वाले क्यों नहीं अपने प्रतिनिधि को वहां भेज रहे हैं। क्यों नहीं सच को जानने का प्रयास कर रहे हैं। क्यों नहीं इसका उच्च स्तरीय जांच कराने की हिम्मत कर रहे हैं। अगर उनके अंदर हिम्मत है तो इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए। जब जांच होगी तब सबके सामने सच्चाई आएगा। ऐसी सत्ता को धिक्कार है जो लोगों की अस्मिता को नहीं बचा सके। महिलाओं की सम्मान को नहीं बचा पाए।

टैग्स