ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कांग्रेस का दामन थामेंगे कीर्ति झा आजाद! दरभंगा में पूर्व सांसद से मिले प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह

DARBHANGA: बीजेपी का साथ छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हुए दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। सियासी गलियारे में इसको लेकर च

कांग्रेस का दामन थामेंगे कीर्ति झा आजाद! दरभंगा में पूर्व सांसद से मिले प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बीजेपी का साथ छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हुए दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। सियासी गलियारे में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने दरभंगा में पूर्व सांसद सह TMC नेता कीर्ति आजाद से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया है। 


दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दरभंगा पहुंचे थे। जहां उन्होंने दरभंगा के पूर्व सांसद सह TMC नेता कीर्ति आजाद के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया। दोनों नेताओं के मुलाकात के बाद मिथिलांचल के सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म हो गया है। मुलाकात के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कीर्ति आजाद से पुरानी मित्रता रही है। उन्होंने कहा कि कीर्ति आजाद के परिवार का कांग्रेस और गांधी परिवार से पुराना संबंध रहा है। हम चाहते है कि कीर्ति आजाद कांग्रेस में आएं और मिल जुलकर काम किया जाए।


वहीं कीर्ति आजाद ने कहा है कि वे पुराने कांग्रेसी रहे है। परिस्थितियां कुछ ऐसी हुई को उन्हें बीजेपी के साथ जाना पड़ा था लेकिन हम खानदानी कांग्रेसी है। कीर्ति आजाद ने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि ही कांग्रेस की रही है। जहां तक नाता है, नैतिकता के रूप में हम क्रिकेट भी खेले या जीवन मे कुछ भी किया वो कांग्रेस के समय मे ही किया। अभी भी देखिए तो हम कांग्रेस में ही है। बस उसका नाम तृणमूल कांग्रेस है।उन्होंने कहा कि अखिलेश सिंह का बड़प्पन है कि उन्होंने कांग्रेस में आने के लिए कहा। कांग्रेस ने इस काबिल समझा है कि एक बार फिर कांग्रेस में वापस लौटे और चुनाव लड़े।