ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ब‍िहार में RJD को बड़ा झटका, BJP का दामन थाम सकते हैं अमरनाथ गामी

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारे से आ रही है। दरभंगा शहरी क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक अमरनाथ गामी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। BJP

ब‍िहार में RJD को बड़ा झटका, BJP का दामन थाम सकते हैं अमरनाथ गामी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारे से आ रही है। दरभंगा शहरी क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक अमरनाथ गामी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। BJP के वरीय नेताओं से मिलकर उन्होंने इसकी तैयारी भी कर ली है।


अमरनाथ गामी ने बताया कि पार्टी की इच्छा के अनुरूप वे दल में शामिल हो सकते हैं। पार्टी जब तय करेगी वो बीजेपी की सदस्यता ले लेंगे। अमरनाथ गामी ने साफ तौर पर कहा कि उनकी बात दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर से हो चुकी है। साथ ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल से भी इस संबंध में बात हुई है। बीजेपी के वरीय नेताओं से उन्होंने कह दिया है कि वे पार्टी में वापसी को तैयार हैं। 


बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अमरनाथ गामी ने जो पोस्ट किए उसे देखकर यह कयास लगाया जा रहा था कि वे कभी भी पार्टी बदल सकते हैं। बीते दिनों बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ गामी की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। इसी बीच आज जब वे दिल्ली से दरभंगा पहुंचे तो सबसे पहले वे बीजेपी कार्यालय गये जहां होली मिलन समारोह के मौके पर कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी।


आरजेडी छोड़ने के सवाल पर पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि राजद के स्थानीय स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित नहीं हो पा रहा था। इसलिए उन्होंने यह तय कर लिया है कि उन्हें अब राजद में नहीं रहना है। घर वापसी की अब वे तैयारी कर रहे हैं। जब भी पार्टी नेतृत्व की ओर से हरी झंडी मिलेगी वे घर वापसी करेंगे।