ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कुश्वेस्वरस्थान में JDU की जीत, अमन हजारी ने RJD कैंडिडेट गणेश भारती को हराया

DARBHANGA : बिहार विधानसभा उपचुनाव का पहला नतीजा सामने आ गया है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार अमन हजारी ने जीत हासिल की है. अमन हजारी ने आरजेडी कैंडिडेट गणेश भ

कुश्वेस्वरस्थान में JDU की जीत, अमन हजारी ने RJD कैंडिडेट गणेश भारती को हराया
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार विधानसभा उपचुनाव का पहला नतीजा सामने आ गया है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार अमन हजारी ने जीत हासिल की है. अमन हजारी ने आरजेडी कैंडिडेट गणेश भारती को बड़े अंतर से मात दी है. अमन हजारी ने गणेश भारती को 12 हजार 698 वोटों से हराया है.


कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद जेडीयू में जश्न का माहौल है. हालांकि जीत की अधिकारिक घोषणा थोड़ी देर में की जाएगी. लेकिन 23 राउंड की मतगणना पूरी कर ली गई है. 



कुशेश्वरस्थान में अंतिम परिणाम सामने आ गया है. जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 12 हजार 698 मतों से चुनाव जीत गए हैं. राजद के गणेश भारती को 47184 वोट मिले. इनके अलावा लोजपा (रामविलास) की कैंडिडेट अंजू देवी को 5623 वोट मिले. कांग्रेस के अतिरेक कुमार को 5602 वोट, जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के योगी चौपाल को 2211 वोट और समता पार्टी के सच्चिदानंद पासवान को 2596 वोट मिले. 


वहीं, कुशेश्वरस्थान से निर्दलीय उम्मीदवार रहे जीवछ कुमार हजारी को 3200 वोट और राम बहादुर आजाद को 1789 वोट मिले. इसके अलावा 2899 वोट नोटा पर पड़े. कुल 1 लाख 30 हजार 986 वोटों में 59882 वोट पाकर जेडीयू के अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल कर ली है. 



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता