ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

'हमारे साथ थे तो अपराधी थे, अब JDU में चले गए तो संत हो गए हैं' अनंत सिंह की रिहाई पर तेजस्वी का तीखा तंज

DARBHANGA: लोकसभा चुनाव के बीच मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पैरोल पर हुई रिहाई को लेकर सियासत गर्म होने लगी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव के बीच अनंत

'हमारे साथ थे तो अपराधी थे, अब JDU में चले गए तो संत हो गए हैं' अनंत सिंह की रिहाई पर तेजस्वी का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: लोकसभा चुनाव के बीच मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पैरोल पर हुई रिहाई को लेकर सियासत गर्म होने लगी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव के बीच अनंत सिंह की रिहाई पर तंज किया है और कहा है कि अनंत सिंह पहले जब आरजेडी में थे तो उन्हें अपराधी कहा जाता था लेकिन अब जब वे जेडीयू में चले गए हैं वे संत हो गए हैं।


दरअसल, मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर निकले है। उनके बाहर आते ही बिहार का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह के बाहर आने के पर एनडीए गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि जब तक अनंत सिंह हमारे साथ थे तब तक वे अपराधी थे। अब अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड में चले गए हैं, तो संत हो गए है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दरभंगा में गोधरा कांड को लेकर तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर किए गए कटाक्ष पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि गोधरा कांड में अटल बिहारी बाजपेयी ने ने कहा था कि राजधर्म का पालन करो। कम से कम प्रधानमंत्री हमारी बात नहीं तो, बाजपेयी जी की बात को मान लें। तेजस्वी ने कहा कि कर्नाटक में जाकर बलात्कारी जिसने 3 हजार लोगों का शोषण किया था। वहां भी उनके समर्थन में पीएम ने वोट मांगे थे।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच राज्य के गृह मंत्रालय ने बाहुबली अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल दी है। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह को अपनी पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल पर रिहाई मिली है हालांकि इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को होने वाले मतदान से पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आना बेहद अहम माना जा रहा है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि अनंत सिंह जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह के लिए चुनाव में फिल्डिंग सेट करेंगे।