ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव को राहत, कोर्ट से मिली जमानत

DARBHANGA: साल 2015 में विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन मामले में जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पप्पू यादव पहले ही जम

आचार संहिता उल्लंघन मामले में पप्पू यादव को राहत, कोर्ट से मिली जमानत
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA: साल 2015 में विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन मामले में जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पप्पू यादव पहले ही जमानत ले चुके थे। लेकिन उस मामले में कोर्ट की तारीख पर उपस्थित नहीं होने के कारण उनकी जमानत रद्द हो गई थी। इसी मामले में आज पप्पू यादव जमानत लेने पहुंचे, जहां दरभंगा न्यायालय के एमपी एमएलए के स्पेशल कोर्ट सब जज 1 दीपक कुमार ने उन्हें जमानत दे दी है। 



दरअसल 2015 के विधानसभा चुनाव में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार चंद्रकांत यादव के चुनावी प्रचार में पहुंचे थे और समय बीत जाने के बाद पप्पू यादव का हेलीकॉप्टर चुनावी सभास्थल पर उतरा था। इसको लेकर वहां मौजूद अधिकारियों ने पप्पू यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।



वहीं, जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में हमारे ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। तबीयत खराब होने के कारण मैं कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाया था। इसके कारण मेरी जमानत को रद्द कर दी गई थी।  आज अदालत ने हमें जमानत दे दी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता