ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

दांगी समुदाय के सैकड़ों लोग मुकेश सहनी की पार्टी में हुए शामिल, सन ऑफ मल्लाह ने किया वादा.. विधानसभा चुनाव में 33% अतिपिछड़ों को टिकट देगी VIP

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दांगी समाज के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने सदस्यता ग

दांगी समुदाय के सैकड़ों लोग मुकेश सहनी की पार्टी में हुए शामिल, सन ऑफ मल्लाह ने किया वादा.. विधानसभा चुनाव में 33% अतिपिछड़ों को टिकट देगी VIP
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दांगी समाज के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में इन सभी लोगों के आने से पार्टी और बड़ी और मजबूत होगी। 


विकासशील इंसान पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए सहनी ने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी ज्यादा सीटों पर चुनाव लडना चाहती है और जीतना चाहती है। उन्होंने पार्टी में आए लोगों से अधिक से अधिक अपने समाज के लोगों को अपने साथ जोड़ने की अपील की। 


उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में वीआईपी 33  प्रतिशत अतिपिछड़ों को टिकट देगी।  यह पार्टी के संकल्प में शामिल है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि पहलवान मजबूत होगा तभी विपक्ष के पहलवान को चुनाव की लड़ाई में परास्त कर सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव अगले साल नियत समय पर भी हो सकता है या इस साल भी हो सकता है। 


दाँगी समाज के युवा नेता रंजन रार्धज उर्फ लालू दाँगी के वीआईपी में शामिल होने से माना जा रहा है कि  इनके पार्टी में शामिल होने से मगध क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनके साथ वीआईपी की सदस्यता लेने वालों में  उमेश दाँगी, सुनील दाँगी, कविंद्र दाँगी, जितेन्द्र दाँगी, दाँगी सोनू दिनकर, मनोज दाँगी, सोनू कुमार दाँगी, निरंजन दाँगी, राधेश्याम दाँगी, दीपरंजन दाँगी, रामेश दाँगी, शम्भू दाँगी, छोटू दाँगी, नितीश कुमार, राकेश दाँगी, बिट्टू दाँगी प्रमुख हैं।

टैग्स