ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, अचानक मुख्यमंत्री के पास पहुंचा अनजान शख्स

Bihar Politics: लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंच से उतरते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक व्यक्ति कागज के साथ अचानक पहुंच गया। सुरक्षा के बावजूद यह चूक कई सवाल खड़े करती है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर आमतौर पर सख्त इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक व्यक्ति अचानक मुख्यमंत्री के पास पहुंच गया, जिससे पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं।


घटना उस समय की है जब मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंच से नीचे उतर रहे थे। तभी एक व्यक्ति पीले रंग का कागज लेकर अचानक उनकी ओर बढ़ा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की।


इस अप्रत्याशित घटना से खुद मुख्यमंत्री कुछ पल के लिए अचंभित रह गए। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच भी वह व्यक्ति नीतीश कुमार के इतने करीब कैसे पहुंच गया? घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता