ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

CM नीतीश और तेजस्वी जाएंगे कर्नाटक, नई सरकार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

PATNA: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कई दिनों बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम होंगे जबकि डीके शिवकुमार कर्न

CM नीतीश और तेजस्वी जाएंगे कर्नाटक, नई सरकार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कई दिनों बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम होंगे जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम होंगे। 20 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को शपथ ग्रहण में आने का न्योता मिला है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश और तेजस्वी 20 मई को बेंगलुरू जाएंगे।


दरअसल, कई दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने आखिरकार एलान कर दिया कि कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे जबकि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम की जिम्मेवारी दी गई है। 20 मई को 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मई को सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद की जबकि डीके शिवकुमार और अन्य मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे।


इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस की तरफ से न्योता भेजा गया है। जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कर्नाटक के बेंगलुरू में आयोजित सिद्धारमैया सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए जाएंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक साथ बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे।

टैग्स