ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

चिराग के फैसले का साथ देंगे कुशवाहा, बोले- BJP एनडीए से लेकर महागठबंधन तक को कंट्रोल कर रही

PATNA : जेडीयू से अलग जाकर मोर्चा खोलने वाले चिराग पासवान ने उपेंद्र कुशवाहा की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. दिल्ली से पटना वापस लौटे उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग के फैसले का स्वागत किया

चिराग के फैसले का साथ देंगे कुशवाहा, बोले- BJP एनडीए से लेकर महागठबंधन तक को कंट्रोल कर रही
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू से अलग जाकर मोर्चा खोलने वाले चिराग पासवान ने उपेंद्र कुशवाहा की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. दिल्ली से पटना वापस लौटे उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग के फैसले का स्वागत किया है. कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में नई और अच्छी सरकार देने के लिए वह किसी भी कदम का स्वागत करेंगे कुशवाहा ने कहा है कि बिहार के लोग चिराग के उस फैसले का स्वागत करेंगे, जो नई सरकार के दिशा में उठेगा और वह भी उनके साथ खड़े रहेंगे.


उपेंद्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी एनडीए से लेकर महागठबंधन तक को कंट्रोल कर रही है. आरजेडी और कांग्रेस के बीच महागठबंधन में मचे घमासान पर कुशवाहा ने कहा है कि बीजेपी आरजेडी को कंट्रोल कर रही है और वही सारा खेल खेल रही है कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने काफी पहले इस खेल को भनक लिया था और अब वह विकल्प की राजनीति पर आगे बढ़ चुके हैं.


यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार में वह डेढ़ सौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे कुशवाहा ने अपने पत्ते नहीं खोले उपेंद्र कुशवाहा ने इतना जरूर कहा कि वह जल्द ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देंगे.  कुशवाहा ने कहा कि उनके उम्मीदवारों के नाम के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता