ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

विधानसभा चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान ने खोल दिये पत्ते: आरा की सभा में कर दिया बड़ा ऐलान

चिराग पासवान का बड़ा ऐलान: बोले- 243 सीटों पर लड़ूंगा विधानसभा चुनाव! आरा की सभा में चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोल दिये. कहा- सभी 243 सीटों से चुनाव लड़ूंगा, हालांकि उन्होंने एक शर्त भी रख दी है.

bihar
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARA: बिहार की राजनीति में पिछले कई दिनों से चिराग पासवान को लेकर अटकलबाजियों का दौर जारी है. अटकलों और कयासों का दौर खुद चिराग पासवान और उनकी पार्टी के नेताओं ने शुरू किया है. मामला ये है कि क्या चिराग पासवान बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे. इन्हीं अटकलों के बीच चिराग ने आज आरा में रैली की. इस रैली में उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया.


243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

आरा की रैली में चिराग पासवान ने कहा कि इन दिनों लगातार ये सवाल पूछा जा रहा है कि क्या मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा हूं. मैं आज इस मामले में अपना फैसला बताने जा रहा हूं. चिराग पासवान ने कहा कि हां मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा हूं. लेकिन मैं किसी एक सीट से नहीं बल्कि बिहार के सभी 243 सीटों से चुनाव लड़ूंगा. मैं सभी सीटों से चुनाव लड़कर बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के अपने एजेंडे को जमीन पर उतारूंगा. 


जनता करेगी फैसला

वैसे, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद चिराग पासवान ने उसी सभा में तुरंत बात पलटी. उन्होंने कहा कि वे बिहार के लोगों की राय से फैसला लेते रहे हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता ने अकेले चुनाव में उतरने को कहा था. इसलिए वे अकेले चुनाव लड़े. चिराग ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी मैंने कहा था कि मेरा गठबंधन सिर्फ जनता से है. जनता की राय से ही वे एनडीए गठबंधन में शामिल हुए.


इस बार भी जनता फैसला करेगी

चिराग पासवान ने कहा कि इस बार भी जनता ही फैसला करेगी कि मैं विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरूं या नहीं. जनता जो फैसला करेगी, उसका मैं पालन करूंगा. चिराग ने कहा कि जनता के फैसले के सामने उनके लिए कोई पद या कुर्सी मायने नहीं रखता. बिहार के लोग जो कहेंगे, वे उसे पूरा करने के लिए सब छोड़ सकते हैं.


बता दें कि आरा में चिराग पासवान की सभा से पहले उनकी पार्टी के नेताओं ने खूब बाजार बनाया था. चिराग पासवान के जीजा और सांसद अरूण भारती ये ऐलान कर रहे थे कि चिराग पासवान शाहाबाद इलाके से चुनाव लड़ सकते हैं और आरा की सभा में इसका ऐलान हो सकता है. लेकिन चिराग पासवान ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया. वे गोल-गोल बातें करके असली मुद्दे को टाल गये.