ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

छपरा कांड में फ़ज़ीहत के बाद बोले सीएम नीतीश, निर्दोष को नहीं गलत करने वालों को पकड़े पुलिस

PATNA : बिहार के छपरा में ज़हरीली शराबकांड को लेकर सरकार की जो फजीहत हुई है उसपर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता दिखाई है। वहीं, उन्होंने मांझी के उस बयान पर भी अपनी प्रतिक्रि

छपरा कांड में फ़ज़ीहत के बाद बोले सीएम नीतीश, निर्दोष को नहीं गलत करने वालों को पकड़े पुलिस
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के छपरा में ज़हरीली शराबकांड को लेकर सरकार की जो फजीहत हुई है उसपर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता दिखाई है। वहीं, उन्होंने मांझी के उस बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में भी गुजरात मॉडल लागू किया जाए और परमिट पर शराब दिया जाए। सीएम नीतीश ने कहा है कि आने दीजिये मांझी को हम बता देते हैं। 




जीतन राम मांझी के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि शराब पीने से सिर्फ नुकसान ही होगा। चाहे कोई थोड़ा पिए या ज्यादा पिए लेकिन अगर मांझी इस तरह की बात कर रहे हैं तो आने दीजिये मैं उनसे पूछूंगा। सीएम ने इतना तक कह दिया कि मांझी को जानकारी नहीं होगी मैं उन्हें शराब से होने वाले नुकसान को समझा दूंगा। 



छपरा कांड की किरकिरी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। घटना के तुरंत बाद ही मैंने अधिकारियों को तत्काल जांच करने को कहा था कि ये घटना कैसे घटी। उन्होंने कहा है कि अब जो गड़बड़ करेगा उसका क्या करेंगे ? ज्यादा लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग गलत काम करते हैं। कोई बाहर से शराब लेकर आ रहा है तो कोई राज्य में छिपकर गलत काम कर रहा है। मैंने ये भी कहा है कि निर्दोष को नहीं पकड़ना है बल्कि जो गलत हैं उनके खिलाफ एक्शन लेने का निर्देश दिया है। 



जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश के यात्रा पर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ़ तौर पर ये बात कही कि मैं कोई भी यात्रा फायदे के लिए नहीं करता हूं। मेरी ये यात्रा बिहार के विकास को लेकर है। इस यात्रा के ज़रिये ये जानने की कोशिश की जाएगी कि बिहार में कितना विकास हुआ है। अगर कहीं कोई कमी रह गई होगी तो उसे दूर करने की कोशिश की जाएगी। 

टैग्स