ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Politics: कन्हैया समेत 41 कांग्रेसियों के खिलाफ पटना पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए.. क्या है मामला?

Bihar Politics: पटना पुलिस ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार समेत 41 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में केस दर्ज किया गया है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना पुलिस ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार समेत 41 कार्यकर्ताओं और अज्ञात के खिलाफ श्रीकृष्णापुरी थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बिना अनुमति के इन लोगों ने पटना में मार्च निकाला और पुलिस से धक्कामुक्की की। इनके प्रदर्शन के कारण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।


दरअसल, कांग्रेस ने कन्हैया कुमार के नेतृत्व में बिहार के विभिन्न जिलों में पलायन रोको-नौकरी दे पदयात्रा निकाली गई। 11 अप्रैल को पटना में कांग्रेस की इस पदयात्रा का समापन हो गया। पदयात्रा के अंतिम दिन कन्हैया कुमार के नेतृत्व में पटना में मार्च निकाला गया। इस दौरान डाकबंगला चौराहा पर पुलिस के साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की की।


राजापुर पुल इलाके में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोक दिया। जिसके बाद भारी बवाल हुआ। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस मामले को लेकर मजिस्ट्रेट की तरफ ने केस दर्ज करने का आवेदन श्रीकृष्णापुरी थाने में दिया गया था। जिसके आधार पर कन्हैया समेत 41 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।