ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सबसे ज्यादा पढ़े लिखे तेजस्वी हैं क्या ? गिनती वाले बयान पर संजय जायसवाल का हमला

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के एक बयान पर अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने करारा जवाब दे दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी

सबसे ज्यादा पढ़े लिखे तेजस्वी हैं क्या ? गिनती वाले बयान पर संजय जायसवाल का हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के एक बयान पर अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने करारा जवाब दे दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अलग-अलग विभाग में नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। वहीं, बीजेपी लगातार नीतीश-तेजस्वी पर हमलावर दिख रही है। 




संजय जायसवाल ने तेजस्वी के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि सबसे ज्यादा पढ़े लिखे तेजस्वी यादव ही हैं. भाजपा के समय की नौकरियों के नियुक्ति पत्र अभी दोबारा बांट कर गिनती करा रहें हैं। दरअसल, संजय जायसवाल बक्सर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। 




आपको बता दें, बिहार में रोजगार के हिसाब के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि बीजेपी को गिनती नहीं आती है। यही वजह है कि पार्टी के नेता अनर्गल बयानबाजी करते हैं। अब इस बयान पर संजय जायसवाल ने तीखा हमला करते हुए कहा है कि सबसे ज्यादा गिनती तेजस्वी यादव को आती है ? सबसे ज्यादा पढ़े लिखे वहीं हैं ?

टैग्स