ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव के बीच लालू के करीबियों पर शिकंजा, RJD विधायक के ठिकानों पर ईडी का छापा

BUXAR : देश में एक तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है और आज पहले चरण के मतदान को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी और पहले चरण में बिहार के 4 लोकसभा सीट पर चुन

लोकसभा चुनाव के बीच लालू के करीबियों पर शिकंजा, RJD विधायक के ठिकानों पर ईडी का छापा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : देश में एक तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है और आज पहले चरण के मतदान को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी और पहले चरण में बिहार के 4 लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं। वहीं, चुनावी डुगडुगी बजते ही लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई।  इसकी वजह लालू के करीबी पार्टी विधायक के घर आज सुबह 4 बजे से ही ईडी की छापेमारी चल रही है।  यह रेड आधा दर्जन से भी अधिक ठिकानों पर चल रही है। छापेमारी पार्टी के विधायक शंभूनाथ यादव के ठिकानों पर चल रही है। 


दरअसल, बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर से आरजेडी विधायक शंभूनाथ यादव के ठिकानों पर ईडी ने बुधवार को छापा मारा। ईडी की टीम विधायक के दो ठिकानों पर सुबह छापेमारी करने पहुंची। यह कार्रवाई आय से अधिक संपति मामले की जाने की खबरें निकल कर सामने आई है। पिछले महीने आरजेडी विधायक किरण यादव के ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। 


बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के बीच लालू एवं तेजस्वी यादव के करीबियों पर लगातार केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई की जा रही है। इससे सूबे का सियासी पारा गर्मा गया है। आरजेडी विधायक शंभूनाथ यादव के बक्सर स्थित आवास पर बुधवार सुबह ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची। इससे हड़कंप मच गया। आवास के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। शंभूनाथ ब्रह्मपुर सीट से लगातार दो बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। 


उधर, चुनावी माहौल में लालू परिवार के करीबियों पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से सूबे का सियासी पारा गर्माया हुआ है। इससे पहले बीते 27 फरवरी को ईडी ने भोजपुर जिले की संदेश से आरजेडी की विधायक किरण देवी के यहां छापा मारा था। उनके आरा एवं पटना स्तित ठिकानों पर रेड की गई। किरण देवी के पति अरुण यादव बालू कारोबारी हैं और वे भी विधायक रह चुके हैं। पिछले साल मई में भी दंपति के ठिकानों पर सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब केस में छापेमारी की थी।