ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

ललन सिंह को हुआ कोरोना लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को संक्रमण का डर नहीं, बक्सर में मंच का हाल देखिए..

BUXAR : बिहार में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़े हैं लेकिन राजनेता अभी भी संक्रमण को लेकर सतर्क नजर नहीं आ रहे हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए है

ललन सिंह को हुआ कोरोना लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को संक्रमण का डर नहीं, बक्सर में मंच का हाल देखिए..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR : बिहार में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़े हैं लेकिन राजनेता अभी भी संक्रमण को लेकर सतर्क नजर नहीं आ रहे हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी पॉजिटिव पाए गए थे। जेडीयू अध्यक्ष के संक्रमित पाए जाने के बावजूद उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोई खास सीख लेते नजर नहीं आ रहे हैं।


बक्सर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज जो तस्वीर देखने को मिली वह बेहद लापरवाही भरी है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ मंच पर पहुंचे लोग मास्क के बगैर नजर आए। इसमें पूर्व मंत्री संतोष निराला से लेकर पार्टी के अन्य नेता शामिल थे।


दरअसल जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बक्सर के ठाकुरपुर में पूर्व पैक्स अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता स्व. हीरा लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने स्व. हीरा लाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं दिखा। मंच पर ऐसे लोगों की भीड़ दिखी जिन्होंने मास्क नहीं पहना था उमेश कुशवाहा खुद तो मास्क लगाए हुए थे लेकिन बाकी नेता इसे भूल गए। 


जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने लालू राबड़ी शासनकाल की याद दिलाते हुए नीतीश सरकार की उपलब्धियां तो खूब गिनवाई लेकिन कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए निर्देश को खुद भूल गए। कुशवाहा ने कहा कि पिछले 15-16 वर्षों में बिहार ने जो ऊंचाई हासिल की है वह देश और दुनिया के नक्शे पर है। विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के भी काम उनके द्वारा किए जा रहे है।