ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चिराग का महागठबंधन में होगा स्वागत ! नीतीश को लेकर बोले तेजस्वी के विधायक ... इस बार कुर्सी छोड़कर आने पर ही मिलेगी एंट्री

BUXAR : पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में एक बात काफी सुर्खियों में बना हुआ है कि क्या एनडीए की सरकार बनने के बाद चिराग पासवान साथ रहेंगे या फिर अपना रास्ता एक बार फिर स

चिराग का महागठबंधन में होगा स्वागत ! नीतीश को लेकर बोले तेजस्वी के विधायक ... इस बार कुर्सी छोड़कर आने पर ही मिलेगी एंट्री
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में एक बात काफी सुर्खियों में बना हुआ है कि क्या एनडीए की सरकार बनने के बाद चिराग पासवान साथ रहेंगे या फिर अपना रास्ता एक बार फिर से अलग करेंगे? इसके साथ दूसरा सवाल यह किया जा रहा है कि-  क्या नीतीश कुमार एक बार फिर से वापस महागठबंधन के साथ चले जाएंगे? ऐसे में अब इन तमाम सवालों पर तेजस्वी यादव के विधायक और बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने खुलकर जवाब दिया है।


सुधाकर सिंह ने कहा कि-  हमेंपूरा भरोसा है कि महागठबंधन और इंडिया के नेता ही बिहार के हक की लड़ाई लड़ेंगे। इसका प्रमाण हमने अलग-अलग अवसरों पर दिया भी है। हमलोग बिहार के विकास के लिए काम करते हैं और इसी चीज़ में हमारा धयान रखता है। वहीं, चिराग पासवान के तरफ से तेजस्वी की रैली को उचित  बताए जाने के मामले में राजद विधायक सुधारकर सिंह ने कहा कि -उनकी नाराजगी नीतीश कुमार से बहुत अधिक है जिसकी चर्चा पिछले कुछ दिनों से करना वह भूल गए हैं। पिछले विधानसभा में चिराग पासवान नीतीश कुमार से इतने नाराज थे कि उनके खिलाफ कैंडिडेट उतार दिया था।


सुधाकर सिंह ने कहा कि - मैं चिराग पासवान से पूछना चाहता हूं कि क्या उनकी नाराजगी अब नीतीश कुमार के प्रति दूर हो गई है। मैं कहता हूं कि यदि वह राजद में आना चाहते हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा। बिहार बदलने वाले किसी भी लोग का हम स्वागत करेंगे। यदि वो बिहार का विकास होता देखना चाहते हैं और हमारे साथ आते हैं तो हमें कोई समस्या नहीं है।


इसके आलावा पिछले दिनों नीतीश कुमार की वापसी को लेकर लालू यादव की तरफ से दरवाजा खुला रखने वाले बयान पर सुधाकर सिंह ने कहा कि- लालू यादव किसी को साथ आने से मना नहीं करते हैं। लेकिन इस बार  दरवाजा खुला होना और कुर्सी खाली होना यह दोनों अलग-अलग विषय है। ऐसे में अब यदि कुर्सी छोड़ कर नीतीश आएंगे तो हम लोग स्वागत करेंगे। इसके आलावा स्वागत करने की कहीं कोई बात नहीं बनती है।


उधर, जन विश्वास यात्रा को लेकर सुधाकर सिंह ने कहा कि है पहले से तय किया गया था और ऐसा नहीं है कि सत्ता से जाने के बाद हमने ऐसा कुछ फैसला किया है। जनता का भरोसा मुझे और मेरी पार्टी को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता