ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

ब्रह्मपुर में भूमिहार वोटर्स की एकजुटता पर नज़र, हुलास बोले.. विकास ही लक्ष्य

BUXAR : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी लड़ाई दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंची है. एलजेपी के उम्मीदवार हुलास पांडे के मैदान में उतरने से यहां सियासी समीकरण बदल गया है.

ब्रह्मपुर में भूमिहार वोटर्स की एकजुटता पर नज़र, हुलास बोले.. विकास ही लक्ष्य
Anamika
2 मिनट

BUXAR : बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी लड़ाई दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंची है. एलजेपी के उम्मीदवार हुलास पांडे के मैदान में उतरने से यहां सियासी समीकरण बदल गया है. हुलास  पांडे लगातार इलाके में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और उन्होंने विकास को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा है.

हुलास पांडे की नजर भूमिहार जाति के वोटर्स की एकजुटता पर है. हालांकि, उन्हें राजपूत-ब्राह्मण के साथ-साथ पिछड़े तबके के वोटर का भी साथ मिलने की उम्मीद है. लगातार वह ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. सिमरी, नैनिजोर, डुमरी, आशा पडरी समेत कई इलाकों में उन्होंने जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. लगातार क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क के दौरान यह वादा कर रहे हैं कि वह बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के गौरव को वापस लाने के लिए संघर्ष करेंगे.

हुलास पांडे लोगों को यह भरोसा दे रहे हैं कि अगर उनकी जीत हुई तो वह ब्रह्मपुर के विकास को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे. चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडे को लागू किया जाएगा. साथ ही साथ बेरोजगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था भी की जाएगी. किसानों को इलाके में सिंचाई की सुविधा मिले इसके दिशा में भी काम किया जाएगा.