ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार से शराब पीने यूपी गए थे नेता जी, लौटते वक्त बीच रास्ते में पुलिस ने दबोचा

BUXAR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से बहुत से ऐसे लोग हैं जो शराब पीने के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड या यूपी का रूख कर लेते हैं। हालांकि दूसरे प्रदेशों से शराब पीकर बिहा

बिहार से शराब पीने यूपी गए थे नेता जी, लौटते वक्त बीच रास्ते में पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से बहुत से ऐसे लोग हैं जो शराब पीने के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड या यूपी का रूख कर लेते हैं। हालांकि दूसरे प्रदेशों से शराब पीकर बिहार की सीमा में प्रवेश करने के दौरान बहुत से लोग पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि इस बार का मामला थोड़ा अलग है। इस बार पुलिस ने यूपी से शराब पीकर बिहार आ रहे नेता जी को शराब के नशे में धर दबोचा। बक्सर पुलिस के हत्थे चढ़े नेता जी उस पार्टी से हैं जो अक्सर शराबबंदी को लेकर सवाल उठाती रही है।


दरअसल, पुलिस ने जिस नेता को गिरफ्तार किया है वह शराबबंदी को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ सवाल उठाने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। बक्सर में उत्पाद विभाग की टीम ने चौसा चेकपोस्ट से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बद्रीनाथ मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चौसा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम यूपी की तरफ से आने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उत्पाद विभा की टीम ने नशे की हालत में बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया था।


हिरासत में लिए गए इन तीन लोगों में मांझी के पार्टी के नेता भी शामिल थे। हम नेता बद्रीनाथ मांझी बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद बद्रीनाथ मांझी को न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही हम के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा था कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर गरीबों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि क्वार्टर पीने वाले लोगों को पकड़ना अत्याचार के समान है। 

टैग्स