ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Politics: कन्हैया कुमार की शिकायत लेकर थाने पहुंची बीजेपी, कांग्रेस नेता ने कर दिया कौन सा कांड?

Bihar Politics: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की शिकायत लेकर बीजेपी थाने जा पहुंची है. बीजेपी ने कांग्रेस नेता के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग पुलिस से की है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: दिल्ली चुनाव में करारी हार का सामना करने का बाद बिहार की सियासत में उतरे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार मुश्किलों से घिरते नजर आ रहे हैं। राजधानी पटना में पदयात्रा के दौरान उत्पात मचाने को लेकर पटना पुलिस ने कन्हैया समेत 41 कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब बीजेपी ने भी कन्हैया के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


दरअसल, हाल ही में कन्हैया कुमार ने बीजेपी और आरएसएस को लेकर बयानबाजी की थी। कन्हैया के उसी बयान के खिलाफ बीजेपी थाने पहुंच गई है और कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 


बीजेपी ने कन्हैया कुमार पर आरोप लगाया है कि कन्हैया ने ‘मोदी जी संघी और आरएसएस आतंकवादी’ कहा है जो कि आपत्तिजनक है। इन्ही दो शब्दों को आधार बनाते हुए बीजेपी मीडिया सेल के अध्यक्ष दानिश इकबाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


बीजेपी द्वारा कोतवाली थाने में दिए आवेदन में यह भी कहा गया है कि कन्हैया बार-बार ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जिससे बीजेपी और देश की जनता की भावनाएं आहत होती हैं। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कन्हैया कुमार ने आरएसएस की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से की थी। कन्हैया के इस बयान को लेकर खूब हंगामा मचा था। अब मामला थाने पहुंच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता