ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

पूर्व MLA बीमा भारती के पति ने किया सरेंडर: कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, गोपाल यादुका हत्याकांड में पुलिस को थी तलाश; बेटा अब भी फरार

PURNEA: पूर्णिया के बड़े कारोबारी गोपाल यादुका हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने सोमवार को पूर्णिया सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने अवधे

पूर्व MLA बीमा भारती के पति ने किया सरेंडर: कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, गोपाल यादुका हत्याकांड में पुलिस को थी तलाश; बेटा अब भी फरार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के बड़े कारोबारी गोपाल यादुका हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने सोमवार को पूर्णिया सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने अवधेश मंडल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड में शामिल बीमा भारती का बेटा अब भी फरार है।


दरअसल, पूर्णिया के बड़े कारोबारी गोपाल यादुका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया था। जांच के दौरान जेडीयू की पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बताया था। पुलिस के मुताबिक, बीमा भारती के बेटे ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शूटर्स की व्यवस्था की थी।


रूपौली से पांच बार विधायक रही बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनका बेटा राजा केस में नाम आने के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन दोनों बाप-बेटा गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बीमा भारती के घर पर कुर्की जब्ति का इश्तेहार भी चिपकाया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया था।


पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्याकांड के पीछे पूर्व एमएलए बीमा भारती के पति अवधेश मंडल का हाथ होने की बात कही थी औऱ बताया था कि उनके बेटे ने ही हथियार और शूटर का इंतजाम किया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीमा भारती ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गई थीं। 


लालू ने बीमा भारती को पूर्णिया संसदीय सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद रूपौली की खाली सीट पर विधानसभा का उपचुनाव हुआ जिसमें भी बीमा भारती आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी थीं लेकिन रूपौली का जनता ने उन्हें नकार दिया और निर्दलीय उम्मीदवार को अपना आशीर्वाद दिया।