ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Bihar Assembly Winter Session: नरेंद्र नारायण यादव बने बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, निर्विरोध निर्वाचित हुए

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। प्रोक्टेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाने के बाद उन्होंने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था।

Bihar Assembly Winter Session
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Winter Session: नई सरकार के गठन के बाद बिहार विधानसभा के प्रोक्टेम स्पीकर चुने गए नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा के उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उन्होंने उपाध्यक्ष पद के लिए दो दिसंबर को नामांकन दाखिल किया था।


दरअसल, बिहार की सत्ता में एनडीए सरकार की फिर से वापसी के बाद नई सरकार का गठन हुआ है। सरकार गठन के बाद बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया गया। पांच दिवसीय सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की सदस्यता दिलाई गई। विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए सबसे वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को विधानसभा को प्रोक्टेम स्पीकर चुना गया।


उन्होंने प्रोक्टेम स्पीकर के तौर पर सभी विधायकों को शपथ दिलाई। विधायकों के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव हुआ। गयाजी से बीजेपी विधायक प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद माना जा रहा था कि उनका निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा।


स्पीकर ने नामांकन के लिए तीन दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया था, इस बीच किसी और सदस्य ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया, ऐसे में नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। विपक्ष के किसी सदस्य ने इसका विरोध नहीं किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें