ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

Bihar Vidhansabha Winter Session: ईश्वर की शपथ लेता हूं.. नवनिर्वाचित विधायक तेजस्वी प्रसाद यादव ने लिया शपथ

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राघोपुर से पुनः निर्वाचित तेजस्वी प्रसाद यादव ने ईश्वर की शपथ लेकर विधायक पद का शपथ ग्रहण किया और वे नेता प्रतिपक्ष होंगे।

Bihar Vidhansabha Winter Session
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का सोमवार से आगाज हो गया। पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है। राघोपुर से एक बार फिर विधायक चुने जाने के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधानसभा में शपथ ग्रहण किया। तेजस्वी यादव विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष होंगे।


दरअसल, बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण किया जा रहा है। सबसे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ली, जिसके बाद विजय सिन्हा ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद वरीयता क्रम के अनुसार मंत्रियों ने शपथ ली। विधानसभा सचिव ने विधायकों को क्रमवार शपथ के लिए आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण से पहले प्रोटेम स्पीकर का संबोधन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद रहे।


पहले दिन कुल 243 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी होगी। दो दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा की यह पहली बैठक है।


यह सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा और कुल पाँच बैठकें आयोजित होंगी। सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इसके जवाब की तैयारी में है। वहीं, विधान परिषद का सत्र तीन दिनों का होगा, जो 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें